किस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा

Masik Durgashtami kab hai 2026: वैशाख महीने की मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
Durga Ashtami 2026 Date And Time
मां दुर्गा (सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Durga Ashtami 2026 Date And Time:मां दुर्गा की उपासना के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। हर महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस बार वैशाख महीने की दुर्गाष्टमी का व्रत 24 अप्रैल को किया जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत की महिमा

मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को किया जाता है, जो मां दुर्गा को समर्पित है। यह व्रत अपार धन-वैभव, सुख-शांति, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और शत्रुओं पर विजय प्रदान करता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा से कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कब है? वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2026 वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 23 अप्रैल को रात 8 बजकर 49 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 24 अप्रैल को रात 7 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) का व्रत शुक्रवार 24 अप्रैल को किया जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी पर कैसे करें पूजा

  • सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करें और माता रानी का स्मरण करें।
  • इस दिन लाल वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि यह रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है।
  • पूजा स्थल की साफ-सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें और पूरे घर में भी गंगाजल का छिड़काव करें।
  • एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • देवी मां को जल अर्पित करने के बाद उन्हें लाल चुनरी और सोलह शृंगार की सामग्री जैसे सिंदूर, चूड़ी, बिंदी आदि चढ़ाएं।
  • मां को भोग के रूप में हलवा, पूरी, चने, खीर, केला या शहद आदि अर्पित करें।
  • घी का दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा और मां दुर्गा के मंत्रों का जप करें।
  • अंत में कपूर जलाकर आरती करें।

मासिक दुर्गाष्टमी पर किन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • यदि संभव हो, तो मासिक दुर्गाष्टमी के विशेष अवसर पर आप दिनभर अखंड ज्योति जला सकते हैं।
  • मां दुर्गा उसी स्थान पर वास करती हैं, जहां शांति और प्रेम बना रहता है।
  • ऐसे में घर में शांति का माहौल बनाए रखें।
  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहें।
  • पूजा में भूल से भी काले रंग के कपड़े न पहनें।
  • पूजा के अंत में अनजाने में हुई गलतियों के लिए मां दुर्गा से क्षमा याचना जरूर करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com