Work From Home: घर से काम करने वाली महिलाएं ये 7 गलतियां न करें, शरीर ही नहीं दिमाग भी थक सकता है

Work From Home Tips: घर से काम करने में आने-जाने का समय जरूर बचता है, लेकिन ऑफिस और घर की जिम्मेदारियां एक साथ संभालने पर थकान बढ़ जाती है। इन आदतों से पाएं बिठाएं तालमेल।
Work from home women common mistakes health tips.
वर्क फ्रॉम होमफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Work From Home Mistakes: घर से काम करना सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन इसमें ऑफिस के काम और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल हो जाता है। खासकर महिलाओं के लिए ऑफिस के काम के साथ घर के काम और परिवार की जिम्मेदारियां भी साथ-साथ चलती हैं। ऐसे में कुछ छोटी आदतें लगातार थकान, शरीर में अकड़न और मानसिक दबाव की वजह बन जाती हैं।

बिस्तर या सोफे पर बैठकर काम करना

लैपटॉप को लेकर बिस्तर या सोफे पर बैठना आरामदायक लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक इस तरह काम करने से गर्दन, कंधे और कमर पर दबाव बढ़ता है। कोशिश करें कि काम करने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां पीठ को सपोर्ट मिले और स्क्रीन आंखों के सही ऊंचाई पर हो।

Work from home women common mistakes health tips.
Air Fryer Snacks: शाम की भूख के लिए बनाएं ये 8 क्रिस्पी स्नैक्स, कम तेल में स्वाद और सेहत दोनों

घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना

ऑफिस में पानी लेने या किसी दूसरे काम के लिए बार-बार उठना स्वाभाविक होता है, लेकिन घर से काम करते समय लगातार कई घंटे कुर्सी पर बैठे रहना होता है। हर कुछ समय बाद कुछ मिनट के लिए उठें, थोड़ा चलें और शरीर को स्ट्रेच करें। हर 30 मिनट में 3 मिनट का ब्रेक लें।

ब्रेक को काम का नुकसान समझना

वर्क फ्रॉम होम में कई महिलाएं काम पूरा करने के चक्कर में लंच और छोटे ब्रेक भी टाल देती हैं। लगातार काम करने से थकान बढ़ती है और ध्यान लगाने में भी परेशानी होती है। काम के बीच में लिया गया छोटा सा ब्रेक शरीर और दिमाग को आराम देता हैं।

घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारी

घर से काम करने का मतलब यह नहीं है कि ऑफिस के बीच हर घरेलू काम भी निपटाया जाए। मीटिंग के बीच कपड़े डालना, खाना बनाना या सफाई करना काम और घर दोनों को हर वक्त दिमाग में बिठाए रखता है। इससे दिमाग पर हर वक्त अतिरिक्त बोझ बना रहता है। जहां संभव हो, ऑफिस के काम के समय को घरेलू कामों से अलग रखें।

स्क्रीन देखते हुए लंच करना

डेस्क पर बैठकर जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत घर से काम करने वालों में आम है। कोशिश करें कि खाने के समय कुछ देर स्क्रीन से दूर रहें और आराम से खाना खाएं। इससे काम से मानसिक दूरी बनाने में मदद मिलेगी।

Work from home women common mistakes health tips.
Jewellery Care: रोज पहनने वाली ज्वेलरी की चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके

काम खत्म होने के बाद भी लैपटॉप या फोन देखते रहना

घर और ऑफिस एक ही जगह होने के कारण काम खत्म होने के बाद भी ईमेल, मैसेज और ऑफिस के काम देखते रहने से काम का समय मानसिक रूप से खत्म नहीं होता। कोशिश करें कि काम पूरा होने के बाद लैपटॉप बंद करें और ऑफिस से जुड़े नोटिफिकेशन से कुछ समय के लिए दूरी बनाएं।

हर दिन अपनी थकान को नजरअंदाज करना

कभी-कभार थकान होना सामान्य है, लेकिन अगर रोज शरीर भारी लगता है, नींद पूरी होने के बाद भी थकान रहती है या लगातार चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। नींद, खानपान, काम के घंटे और आराम के समय पर ध्यान देना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com