Air Fryer Snacks: शाम की भूख के लिए बनाएं ये 8 क्रिस्पी स्नैक्स, कम तेल में स्वाद और सेहत दोनों

Air Fryer Recipes: शाम की भूख के लिए कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन हो तो हर बार तली-भुनी चीजों की बजाय एयर फ्रायर में कम तेल में घर पर आसानी से बनने वाले स्नैक्स लिए जा सकते हैं।
Air fryer snacks evening 8 crispy snacks.
स्नैक्सफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Paneer Tikka
पनीर के टुकड़ों को दही और मसालों में मेरिनेट करके एयर फ्रायर में पकाएं। शाम के स्नैक के लिए यह स्वादिष्ट और प्रोटीन वाला ऑप्शन है।फोटो.सोशल मीडिया
Aloo Tikki
उबले आलू, मसाले और थोड़ा कॉर्नफ्लोर मिलाकर टिक्की तैयार करें। ऊपर से तेल की ब्रशिंग करके एयर फ्रायर में सेंकने पर बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट टिक्की तैयार हो जाएगी। इसे गरमागरम हरी चटनी के साथ सर्व करें। फोटो.सोशल मीडिया
corn cheese balls
स्वीट कॉर्न, चीज और मसालों के मिलाकर छोटे बाइट्स तैयार करें और एयर फ्रायर में क्रिस्पी होने तक पकाएं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। फोटो.सोशल मीडिया
Bread Pizza
ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस, सब्जियां और चीज डालकर एयर फ्रायर में कुछ मिनट पकाएं। कम समय में शाम का आसान स्नैक तैयार हो जाएगा।फोटो.सोशल मीडिया
Makhana fry
मखाने को मसालों के साथ हल्का कोट करके एयर फ्रायर में रोस्ट करें। कुरकुरा और बेहद हेल्दी स्नैक मिनटों में तैयार हो जाएगा।फोटो.सोशल मीडिया
Sweet potato fries
शकरकंद को पतले टुकड़ों में काटकर मसालों के साथ एयर फ्रायर में पकाएं। इससे शाम की छोटी-छोटी क्रेविंग को एक अलग पोषण से भरपूर स्वाद मिल जाएगा।फोटो.सोशल मीडिया
vegetable Nuggets
गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न और दूसरी सब्जियों से घर पर वेज नगेट्स तैयार किए जा सकते हैं। एयर फ्रायर में इन्हें बाहर से क्रिस्पी होने तक पकाएं।फोटो.सोशल मीडिया
Lentil bites
बची हुई पकी दाल को मसालों और बेसन के साथ मिलाकर छोटे बाइट्स बनाएं और एयर फ्रायर में सेंकें। बची हुई दाल को नए स्नैक में बदलने का आसान तरीका है।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com