Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में क्यों खाना चाहिए कुंदरू की सब्जी, पढ़कर तो देखिए इसके फायदे

Kundru Ayurvedic Benefits: कुंदरू की सब्जी न सिर्फ पचने में आसान है, बल्कि यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, पाचन सुधारने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी मदद करती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 31, 2026 | 03:07 PM

कुंदरू(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kundru Benefits In Summer:गर्मियों का मौसम दस्तक देते ही बाजार में हरी-भरी सब्जियों की भरमार लग जाती है। इस मौसम में परवल की तरह दिखने वाला कुंदरू एक ऐसी सब्जी जो देखने में साधारण लगती है, लेकिन इसके फायदे किसी औषधि से कम नहीं है।

अक्सर लोग स्वाद के कारण इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं। खासकर पाचन, दिल और शुगर से जुड़ी समस्याओं में यह बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कुंदरू के सेवन से होने वाले फायदे?

गर्मियों में कुंदरू के सेवन से होने वाले फायदे?

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में कुंदरू का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। कुंदरू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह मौसमी बीमारियों से भी बचाव करता है।

सम्बंधित ख़बरें

सिंपल कॉटन साड़ी को दें ग्लैमरस लुक! पहनें ये 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स जो बदल देंगे आपका पूरा अंदाज

रात में पैरों में होती है तेज जलन और झनझनाहट? हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां; जानें कारण और लक्षण

रिलेशनशिप में किसी और का अच्छा लगना धोखा है या नहीं? जानें क्या है फ्लिकरिंग और माइक्रो-चीटिंग में अंतर

पेट की गैस और कब्ज से हैं परेशान? दही में यह एक चीज मिलाकर शुरू करें खाना; डाइजेशन होगा मजबूत

  • पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त

एक्सपर्ट्स बताते है कि, कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पेट को साफ रखने में मदद मिलता है और साथ ही कब्ज जैसी समस्याओं से राहत भी निजात दिलाता है। खासतौर पर कुंदरू की सब्जी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए यह फायदेमंद है।

  • डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट और शुगर दोनों का ध्यान रखता है। इसकी सब्जी का सेवन करने से खाना खाने के बाद अचानक बढ़ने वाली शुगर नियंत्रित रहती है। यही कारण है कि इस सब्जी को मधुमेह के रोगियों के लिए संजीवनी कहा गया है।

  • हृदय और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए लाभकारी

कुंदरू हृदय और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए लाभकारी है। यह शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है और नसों की ब्लॉकेज का खतरा भी कम करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो इसका सेवन हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं।

  • त्वचा और बालों के लिए वरदान

विटामिन A और C से भरपूर कुंदरू त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रेगुलर सेवन से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं? गर्मियों की इस ‘मामूली’ दिखने वाली सब्जी में छिपे हैं सेहत के 5 जादुई राज!

कुंदरू का सेवन कैसे करें?

कुंदरू का सेवन आप साधारण सब्जी के रूप में कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा पोषण पाने के लिए इसे भाप में पकाकर हल्का फ्राई करें और कम मसालों के साथ खाएं। इससे इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।

भले ही स्वाद में यह साधारण लगे, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ इसे खास बनाते हैं। गर्मियों में इसे डाइट में शामिल करना शरीर को अंदर से मजबूत और हेल्दी बनाए रखने का आसान तरीका है।

Why you should eat kundru vegetable in summer benefits explained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.