पेट की गैस और कब्ज से हैं परेशान? दही में यह एक चीज मिलाकर शुरू करें खाना; डाइजेशन होगा मजबूत
Digestion Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से गैस और कब्ज की समस्या आम हो गई है। ऐसे में दही में एक खास चीज मिलाकर खाना पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दही और भुना हुआ जीरा (सौ. फ्रीपिक)
Gas Relief Tips: गर्मियों के मौसम में अक्सर पेट खराब हो जाता है। जिसकी वजह से भूख न लगना, पेट फूलना और कमजोरी की शिकायत रहती है। अगर आप भी इसके लिए महंगे और केमिकल कूलेंट्स लेते हैं तो रुक जाएं। ऐसे में किचन में रखा दही आपके डाइजेशन को सही कर सकता है।
जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है हमारे पाचन तंत्र पर इसका सीधा असर दिखने लगा है। गर्मी के मौसम में शरीर की पाचन धीमा हो जाती है जिससे खाना आसानी से नहीं पचता। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दही के साथ भुने जीरे का सेवन इस समस्या का सबसे सटीक और सस्ता समाधान है।
पाचन का रामबाण इलाज
दही प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है जो गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर आंतों को ठंडा रखता है। वहीं भुना हुआ जीरा अपनी पाचक अग्नि को उत्तेजित करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। जब इन दोनों का मेल होता है तो यह गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
वजन घटाने में मददगार
गर्मियों में अक्सर लोग खाना कम कर देते हैं जिससे कमजोरी आती है। भुना जीरा लार ग्रंथियों को सक्रिय करता है जिससे भूख खुलकर लगती है। इतना ही नहीं जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी यह किसी फैट कटर से कम नहीं है। जीरा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज होती है।
यह भी पढ़ें:- Roti Pizza: सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं रोटी का पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
इम्युनिटी और डिहाइड्रेशन से बचाव
दही और जीरा दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर होते हैं। यह मिश्रण पसीने के साथ शरीर से निकलने वाले जरूरी खनिजों की पूर्ति करता है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है। साथ ही यह गर्मियों में होने वाले सर्दी-जुकाम से लड़ने के लिए आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
कैसे करें सेवन
- एक छोटा चम्मच जीरा तवे पर भून लें और उसे दरदरा पीस लें।
- एक कप ताजे दही में यह जीरा पाउडर और स्वादानुसार काला नमक मिलाएं।
- इसे सुबह के नाश्ते के साथ या दोपहर के भोजन के बाद लें।
हालांकि यह मिश्रण बेहद सुरक्षित है लेकिन अस्थमा के मरीजों और किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को दही के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। यदि आपको जीरे से एलर्जी है तो भी सावधानी बरतें।
