- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Does Coffee Taste Bitter
आखिर क्यों लगता है कॉफी का स्वाद कड़वा, स्टडी ने खोज निकाला ऐसा एक पदार्थ
जर्मनी की ‘टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख' के शोधकर्ताओं ने भुनी हुई अरेबिका कॉफी में कड़वे यौगिक पदार्थों के एक नए समूह की पहचान की है और इसका विश्लेषण किया है कि वे इसके स्वाद को कैसे प्रभावित करते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

कॉफी का सेवन महिलाओं के लिए सही नहींं (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: नए दिन की शुरुआत और सुबह के समय अक्सर नींद पर ब्रेक लगाने के लिए कॉफी या चाय की तलब रहती है। सुबह तो हर कोई चाय की चुस्कियां लेना पसंद करते है लेकिन शाम के समय कॉफी हर किसी की पंसद होती है।कुछ व्यक्तियों को कॉफी ‘कड़वी’ लगती है जबकि कुछ को ‘कड़वी नहीं’ लगती, इसके पीछे आनुवंशिक कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। यह बात एक अध्ययन में सामने आयी है चलिए जान लेते है इसके बारे में…
जर्मनी की ‘टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख’ के शोधकर्ताओं ने भुनी हुई अरेबिका कॉफी में कड़वे यौगिक पदार्थों के एक नए समूह की पहचान की है और इसका विश्लेषण किया है कि वे इसके स्वाद को कैसे प्रभावित करते हैं। उन्होंने पहली बार यह भी प्रदर्शित किया कि आनुवंशिक प्रवृत्ति भी इस संबंध में अहम भूमिका निभाते हैं कि किसी व्यक्ति को ये पदार्थ (यौगिक पदार्थ) कितने कड़वे लगते हैं। इसके निष्कर्ष ‘जर्नल फूड केमिस्ट्री’ में प्रकाशित हुए हैं।
‘कॉफी अरेबिका’ पौधे के ‘बीन’ को पीसकर पेय पदार्थ बनाने से पहले स्वाद को बढ़ाने के लिए उसे भूना जाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अरसे से कैफीन के स्वाद को कड़वा माना जाता रहा है लेकिन कैफीन रहित कॉफी भी कड़वी लगती है, जिससे संभवत: यह संकेत मिलता है कि भुनी हुई कॉफी के कड़वे स्वाद के लिए अन्य पदार्थ भी जिम्मेदार हैं। अरेबिका ‘बीन’ में पाए जाने वाला ‘मोजाम्बियोसाइड’ ऐसा पदार्थ है, जिसका स्वाद कैफीन से लगभग 10 गुना अधिक कड़वा होता है और मानव शरीर में लगभग कड़वे स्वाद वाले 25 रिसेप्टर्स में से दो ‘टीएएस2आर43′ और ‘टीएएस2आर46′ को सक्रिय कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
भूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
अमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
नागपुर: ‘मेरा गांव, स्वास्थ्य संपन्न गांव’ को जन आंदोलन बनाएं; स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर का एम्स में आह्वान
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
प्रमुख शोधकर्ता रोमन लैंग के अनुसार हालांकि, हमने पाया कि ‘बीन’ को भूनने के दौरान ‘मोजाम्बियोसाइड’ का स्तर काफी कम हो जाता है और इसलिए, यह पदार्थ ‘‘कॉफी की कड़वाहट में मामूली सा योगदान देता है।” आगे के अध्ययन से यह भी पता चला कि स्वाद को महसूस करने की क्षमता प्रतिभागियों की आनुवंशिक प्रवृत्ति पर निर्भर करती हैं।
Why does coffee taste bitter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
Apr 03, 2026 | 07:23 AMमहाराष्ट्र में ढोंगी बाबाओं का जाल, 1500 से ज्यादा मामलों में महिलाओं का शोषण
Apr 03, 2026 | 07:21 AMभूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
Apr 03, 2026 | 07:11 AMनागपुर को मिला नया कलेक्टर, अब कुमार आशीर्वाद संभालेंगे जिले की कमान, जानें उनका ट्रैक रिकॉर्ड
Apr 03, 2026 | 07:10 AMUS फौज में ऑल इज नॉट वेल…जंग के बीच रक्षा मंत्री सेना प्रमुख को ‘जबरदस्ती’ करवा रहे हैं रिटायर, मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 07:05 AMनाशिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, 50 करोड़ के ट्रांजेक्शन में नेता की बहन का नाम
Apr 03, 2026 | 07:01 AMसावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
Apr 03, 2026 | 06:44 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM












