Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीना कब बन सकता है खतरनाक? पीने से पहले तुरंत पढ़ें
Nimbu Pani Ke Nuksan: नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।जानिए किन लोगों को नींबू पानी का सेवन नुकसान हो सकता हैं?
- Written By: सीमा कुमारी
नींबू पानी(सौ.सोशल मीडिया)
Disadvantages Of Drinking Lemon Water daily: मौजूदा समय में अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं बहुत ही तेजी से बढ़ रही हैं, जिनमें पाचन संबंधी दिक्कतें सबसे आम हैं। आमतौर पर जब पेट से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो लोग नींबू पानी पीना अच्छा मानते है। हालांकि, नींबू पानी ओवरऑल बॉडी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
खासकर सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्सिफाई के साथ वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों को नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। फायदे की जगह नुकसान हो सकता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
किन लोगों को नींबू पानी का सेवन नुकसान हो सकता हैं
-
दांतों के लिए नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड काफी अम्लीय होता है। यदि इसका सेवन बार-बार या ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो यह दांतों की बाहरी सुरक्षात्मक परत यानी इनेमल को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है। इनेमल घिसने लगने पर दांतों में संवेदनशीलता, ठंडा-गरम लगना, पीलापन और गंभीर स्थिति में सड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं
-
एलर्जी की समस्या
अगर आपको स्किन पर रैश, एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत है तो आपको नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को नींबू का सेवन करने से एलर्जी का भी सामना करना पड़ता है।
-
पेट से जुड़ी समस्या
यदि आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। नींबू में एसिडिक गुण होने के कारण इसे खाने से आपके पेट में एसिडिटी हो सकती है। तो अगर आपको एसिडिटी, जलन और दर्द की समस्या रहती है तो नींबू का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़ें:-‘पेट और गट हेल्थ के लिए अमृत फल, रोजाना 1 केला खाएं और डॉक्टर से रहें दूर!
-
बार-बार पेशाब आना
नींबू पानी एक नेचुरल ड्यूरेटिक होता है, जिसका मतलब है कि इसे पीने से आपको बार-बार पेशाब आता है जिससे आपके शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप पानी का ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेवन करें।
-
दवाओं का असर हो सकता है कम
अगर आप ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाओं का सेवन करते हैं तो नींबू पानी का सेवन करने से बचें. नींबू की एसिडिटी दवाओं के अवशोषण को रोक सकता है। ऐसे में जरूरी है कि नींबू पानी का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लें।
