-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Banana Daily Benefits For Gut Health And Blood Pressure
पेट और गट हेल्थ के लिए अमृत फल, रोजाना 1 केला खाएं और डॉक्टर से रहें दूर!
- Written By: सीमा कुमारी
Banana For Blood Pressure: रोजाना 1 केला खाने से पेट और आंतें स्वस्थ रहती हैं। फाइबर और प्रीबायोटिक गुणों से भरपूर केला गट हेल्थ सुधारने में मदद करता है। जानिए रोजाना 1 केला खाने के क्या है फायदे।

केला खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Banana: आपने ये कहावत जरुर सुनी होगी “रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है।” लेकिन क्या आपको पता हैं कि, रोजाना एक केला खाने से भी स्वास्थ्य बेहतर रहता है और डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केला सिर्फ स्वाद में मीठा नहीं है, बल्कि यह फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो पेट और गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसे रोजाना खाने से पेट की कार्यक्षमता बढ़ती है और यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। बच्चों और बड़ों दोनों को केला खाने में मज़ा आता है, और इसे पेट के लिए अमृत फल कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
रोजाना 1 केला खाने के क्या है फायदे
पोषण से भरपूर
नोएडा के शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. भुमेश त्यागी के अनुसार, रोज 1 केला खाने से शरीर को निम्न पोषक तत्व मिलते हैं
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
कैलोरी: 105
पानी: 88.4 ग्राम
प्रोटीन: 1.29 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 26.9 ग्राम
चीनी: 14.4 ग्राम
फाइबर: 3.07 ग्राम
वसा: 0.39 ग्राम
केले में पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
- केला रेजिस्टेंस स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर होता है।
- यह आंतों में मौजूद सकारात्मक बैक्टीरिया को पोषण देता है।
- रोजाना केला खाने से पेट की परत मजबूत रहती है और सूजन कम होती है।
- कई रिसर्च के अनुसार कच्चे केले में अल्सर रोधी गुण भी पाए जाते हैं।
- इससे पेट की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है और गट हेल्थ सुधारती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में असरदार
- केले में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
- भूख लगने पर स्नैक्स के रूप में केला खाने से शरीर को जरूरी ऊर्जा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें:-‘International Epilepsy Day’ का क्या है महत्व? जानिए कितने देशों में मनाया जाता है यह ख़ास दिन
रोजाना नाश्ते और स्नैक्स के लिए आदर्श
- केला आसान और स्वादिष्ट नाश्ता है।
- बच्चों और बड़ों सभी के लिए पसंदीदा फल।
- रोजाना खाने से ऊर्जा, पाचन और हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।
रोजाना एक केला खाने से ना केवल पेट और आंतें स्वस्थ रहती हैं, बल्कि यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, ऊर्जा बढ़ाने और गट हेल्थ सुधारने में भी मदद करता है। इसे नाश्ते या बीच-बीच में स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है। केला सच में पेट के लिए अमृत फल है और रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए लाभकारी है।
Banana daily benefits for gut health and blood pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














