Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हों, डायबिटीज पर कंट्रोल करना हो, तो खाएं मोरिंगा के लड्डू

Health Tips: मोरिंगा सिर्फ एक स्वादिष्ट लड्डू नहीं, बल्कि बीमारियों से लड़ने का एक कवच है। यह आपकी इम्युनिटी को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखेगा।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Aug 13, 2025 | 12:00 PM

मोरिंगा लड्डू खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Moringa Benefits : लड्डू भारतीय घरों में एक बहुत ही आम मिठाई है, खासकर त्यौहारों और शुभ विशेष अवसरों पर। इसे विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से बनाया जाता है, जैसे कि बेसन, बूंदी, मोतीचूर, गोंद, नारियल, तिल-गुड़ और न जाने क्या क्या है। आज हम बात कर रहे है ‘मोरिंगा लड्डू’ की जिसे सहजन के पत्तों से बनाया जाता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां हम अक्सर अपनी सेहत को पूरी तरह देखभाल नहीं कर पाते हैं, वहीं मोरिंगा का सेवन सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोरिंगा हमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

यह सिर्फ एक स्वादिष्ट लड्डू नहीं, बल्कि बीमारियों से लड़ने का एक कवच है। यह आपकी इम्युनिटी को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मोरिंगा लड्डू खाने के फायदे।

क्या है मोरिंगा लड्डू खाने के फायदे :

  • हड्डियां मजबूत होती हैं

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोरिंगा लड्डू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाई जाती हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखनेमें मदद करता हैं। अगर आप कमजोर हड्डियों को लेकर परेशान है तो आपको मोरिंगा लड्डू जरुर खाना चाहिए।

  • पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

आपको बता दें, मोरिंगा लड्डू खाने से सिर्फ हड्डियां ही मजबूत नही होती हैं। बल्कि यह पाचन क्रिया को भी दुरूस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। अगर आप पेट से जुड़ी प्रोब्लेम्स से परेशान है तो आपको मोरिंगा लड्डू जरूर खाना चाहिए।

  • इम्युनिटी मजबूत होती हैं

मोरिंगा के पत्तों में विटामिन ए, सी और ई, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और कमजोरी को दूर करते है। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

  • कोलेस्ट्रॉल भी होगा नियंत्रण

एक्सपर्ट्स बताते है कि मोरिंगा लड्डू खाने से न सिर्फ इम्युनिटी मजबूत होती है। बल्कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

  • ब्लड शुगर करे कंट्रोल

मोरिंगा लड्डू डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मोरिंगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको इस लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए।

घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा लड्डू

इन लड्डुओं को बनाना बहुत आसान है और आप इन्हें बिना चीनी के भी बना सकते हैं।

मोरिंगा लड्डू बनाने के लिए सामग्री:

1 कप मोरिंगा पाउडर (सहजन के पत्तों को सुखाकर बनाया हुआ)
1/2 कप भुना हुआ बेसन या आटा
1/2 कप घी
1 कप खजूर (बीज निकालकर पेस्ट बना लें) या गुड़
1/4 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता)
1/2 चम्मच इलायची पाउडर

ये भी पढ़ें–आंतों की सेहत को बिगाड़ सकती हैं नॉन-एंटीबायोटिक दवाईयां, रिसर्च में हुआ खुलासा

मोरिंगा लड्डू बनाने का तरीका

  • मोरिंगा लड्डू बनाने के लिए सबसे एक पैन में थोड़ा घी गरम करके बेसन या आटे को सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब इसमें मोरिंगा पाउडर डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें।
  • इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसमें खजूर का पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ गुड़, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अपने हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • यह लड्डू एक हफ्ते से 15 दिन तक खराब नहीं होते हैं और आप इन्हें सुबह या शाम, किसी भी समय खा सकते हैं।

What are the benefits of eating moringa laddu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 05:59 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रेम संबंधों में दरार ला देती हैं ये 3 आदतें, जानिए सफल जीवन के लिए क्या बताया है आचार्य चाणक्य ने

2

डिनर में बनाना है कुछ खास, तो ढाबा स्टाइल में तैयार करें पनीर लबाबदार, चटकारे लेकर खाएंगे सब

3

भूलकर भी पेरासिटामोल का ज्यादा सेवन नहीं करें प्रेग्नेंट महिलाएं, रिसर्च में हुआ ये खुलासा

4

सोने से पहले बच्चों को जरूर करवाएं मेडिटेशन, बनेंगे हमेशा खुश और मजबूत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.