डिनर में बनाना है कुछ खास, तो ढाबा स्टाइल में तैयार करें पनीर लबाबदार, चटकारे लेकर खाएंगे सब
Dhaba Style Paneer Lababdar Recipe: अगर आप भी ढाबा जैसे खाने का स्वाद अपने घर में पाना चाहते है तो ढाबा स्टाइल में तैयार कर लें पनीर लबाबदार। घर में इसे आप बनाएंगे तो आपका दिन बन जाएगा।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Aug 17, 2025 | 01:35 PM
ढाबा स्टाइल में पनीर लबाबदार बनाने की विधि (सौ. डिजाइन फोटो)
Dhaba Style Paneer Lababdar Recipe in Hindi: वीकेंड में अक्सर लोग घूमने के साथ ही खाने की ढेर सारी वैरायटी चखना पसंद करते है। खाने की वैरायटीज और जायके से खाने में अलग ही स्वाद नजर आता है। आपने ढाबा में कभी खाना तो खाया होगा अगर हां तो आप भी वहां के खाने का स्वाद अब तक भूल नहीं पाएं होंगे। अगर आप भी ढाबा जैसे खाने का स्वाद अपने घर में पाना चाहते है तो ढाबा स्टाइल में तैयार कर लें पनीर लबाबदार। घर में इसे आप बनाएंगे तो आपका दिन बन जाएगा। हम आपको पनीर लबाबदार की खास रेसिपी के बारे में बता रहे है जो आप आसानी से तैयार कर सकते है…
जानिए ढाबा स्टाइल में पनीर लबाबदार बनाने की रेसिपी
आप ढाबा स्टाइल में पनीर लबाबदार आसानी से बना सकते है जिसकी आसान रेसिपी इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
क्या चाहिए सामग्री
- पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ)
- टमाटर – 3-4 (बड़े)
- प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- मसाले – हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला
- साबुत मसाले – लौंग, इलायची, दालचीनी
- काजू – 15-20
- ताजा क्रीम या मलाई – 2-3 बड़े चम्मच
- कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
- तेल और मक्खन (बटर) – आवश्यकतानुसार
- नमक – स्वादानुसार
जानें बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें मोटे कटे हुए टमाटर, साबुत मसाले, काजू और थोड़ा-सा पानी डालकर उबालें। जब टमाटर नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब एक कड़ाही में तेल और मक्खन गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर और भूनें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। थोड़ा पानी डालकर मसालों को अच्छी तरह भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए। इसके बाद तैयार की हुई टमाटर-काजू की ग्रेवी डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल ग्रेवी से अलग न होने लगे।
- ग्रेवी में नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी (हाथों से मसलकर) डालें। अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें पनीर के क्यूब्स और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं।
- फिर गैस बंद करने से पहले, इसमें ताजा क्रीम या मलाई डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इससे ग्रेवी में एक क्रीमी और रिच टेक्सचर आएगा। आखिर में बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें।
- आपका स्वादिष्ट और लाजवाब ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार तैयार है। इसे गरमागरम नान, लच्छा पराठा या तंदूरी रोटी के साथ परोसें और ढाबे वाले स्वाद का मजा लें।
Prepare paneer lababdar in dhaba style
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 17, 2025 | 01:35 PM
