चाय पीने का सही समय क्या है, कब और कौन सी चाय हेल्थ को फायदे पहुंचाती है, जानिए नुकसान भी
Tea Benefits:क्या आप जानते हैं कि चाय का सेवन अगर सही समय और सही मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी लाभदायक भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं चाय पीने के फायदों के बारे में ।
- Written By: सीमा कुमारी
चाय पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Best Time To Drink Tea:हम भारतीय चाय पीने के बड़े शौकीन होते हैं। खासकर कई लोगों के दिन की शुरुआत ही गर्म चाय की चुस्की के साथ होती है। कुछ लोग सुबह पेट साफ करने के लिए उठते ही चाय पीते हैं, तो कई एनर्जी के लिए सुबह-सुबह चाय पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय का सेवन अगर सही समय और सही मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी लाभदायक भी हो सकता है।
तो अगली बार एक कप चाय का आनंद लेते समय उसके फायदों के बारे में जरूर सोचें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अगर अगली बार कोई आपसे पूछे कि चाय पीना सही है या नहीं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप मना नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं चाय पीने के फायदों के बारे में और यह किस समय सबसे फायदेमंद होती है।
जैसा कि आप जानते है कि चाय के कई प्रकार होते हैं, जैसे कि ग्रीन टी, ब्लैक टी, हर्बल टी, आदि। हर प्रकार की चाय के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
क्या है चाय पीने के फायदे
डाइजेशन में सुधार
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय, खासकर अदरक और हर्बल चाय, पाचन को बेहतर बनाती है। भोजन के बाद एक कप चाय पीने से डाइजेशन में मदद मिलती है और पेट में गैस की समस्या से राहत मिलती है।
तनाव कम करने में असरदार
कहते है एक कप चाय पीने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी जलाने लगता है।
एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत
चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करते हैं। ये तत्व उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।
जानिए क्या है चाय पीने सही समय
सुबह का समय
बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय पीने की आदत रखते हैं. हालांकि, खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। इसलिए, नाश्ते के बाद चाय पीना बेहतर होता है।
भोजन के बाद
भोजन के तुरंत बाद चाय पीना पाचन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। इसलिए, खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही चाय पीएं।
ये भी पढ़ें-हर रोज की चाय रखती है आपकी सेहत का खयाल, कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज के लिए सुरक्षा कवच
शाम का समय
शाम के समय चाय पीना अच्छा हो सकता है। इससे शरीर की थकान मिटती है और आपको नई ऊर्जा मिलती है। लेकिन सोने से पहले चाय पीना नींद में खलल डाल सकता है, क्योंकि इसमें कैफीन होता है।
