Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद

Priyanka Chopra Mental Health Tips: प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि हर चीज को कंट्रोल करने की कोशिश मानसिक रूप से थका सकती है। बदलते हालात को स्वीकार करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 06, 2026 | 12:53 PM

प्रियंका चोपड़ा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Priyanka Chopra Mental Health Guide: हम सभी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, जिसके लिए हम एक लक्ष्य सुनिश्चित करते हैं और फिर उसे पाने के लिए योजना बनाते हैं। जिसका पालन करते हुए कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कई बार चीजें हमारी योजना के अनुसार नहीं होती है। कहते हैं ‘The Future has its own destiny.’

ऐसे में कई बार निराशा, तनाव और मानसिक दबाव बढ़ जाता है। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट के दौरान इसी विषय पर अपनी राय साझा की और बताया कि हर चीज को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करना हर बार सही नहीं होता है।

क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?

बातचीत के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब हम किसी चीज को बहुत कसकर पकड़कर रखते हैं और चाहते हैं कि सब कुछ हमारी इच्छा के अनुसार ही हो, तो यह मानसिक रूप से बेहद थका देने वाला हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Moong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद

सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा

प्रियंका ने कहा कि जीवन में मेहनत करना और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ना जरूरी है, लेकिन अगर इसका रिजल्ट हमारी उम्मीदों से अलग आए, तो उसे भी स्वीकार करना आना चाहिए। कई बार जिंदगी हमें वही देती है जिसकी हमें वास्तव में जरूरत होती है, भले ही वह हमारी इच्छा से अलग हो।

क्या हर चीज को कंट्रोल करने की कोशिश सही है?

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करने की कोशिश करने से तनाव, चिंता और निराशा बढ़ सकती है। जब हमारा ध्यान केवल फल पर यानी परिणाम पर केंद्रित करता है, तो छोटी-छोटी असफलताएं भी लोग बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और यही उन्हें मानसिक तनाव देता है।

इसके विपरीत, परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए अपनी पूरी मेहनत जारी रखना मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसका मतलब हार मान लेना नहीं, बल्कि उन चीजों को वैसे ही स्वीकार करना है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।

बदलते हालात को स्वीकार करने के फायदे

  • मानसिक तनाव और चिंता कम हो सकती है।
  • असफलताओं से उबरना आसान हो सकता है।
  • इमोशनली मजबूत होते हैं और बेहतर संतुलन बना रहता है।
  • परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता बढ़ती है।
  • लक्ष्य पर ध्यान बने रहते हुए मानसिक शांति मिलती है।

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

क्या इसका मतलब मेहनत छोड़ देना है?

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि ‘स्वीकार करना’ और ‘हार मान लेना’ दोनों अलग बातें हैं। अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करना जरूरी है, लेकिन हर परिणाम को नियंत्रित करने की कोशिश करने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना ही बेहतर है। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यही संतुलित सोच व्यक्ति को लंबे समय तक प्रेरित और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करती है।

Priyanka chopra mental health tips letting go of control

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 12:53 PM

Topics:  

  • Health Tips
  • Healthy Tips
  • Love Life
  • Physical and Mental Health
  • Priyanka Chopra
  • Successful Life

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.