Raksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
Raksha Bandhan Lunch Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार के साथ स्वादिष्ट भोजन के बिना अधूरा माना जाता है। अगर आप इस बार घर पर स्पेशल लंच तैयार करना चाहते हैं, तो ये कंप्लीट राखी थाली आपके लिए परफेक्ट है। यह थाली हर मेहमान का दिल जीत लेगी। आइए जानते हैं राखी स्पेशल लंच मेन्यू में क्या-क्या शामिल कर सकते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
राखी की थाली में दाल मखनी जरूर शामिल करें। क्रीमी और रिच स्वाद वाली यह दाल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। मक्खन और क्रीम के साथ तैयार की गई दाल मखनी पूरी, नान या जीरा राइस के साथ बेहतरीन लगती है। इसे पहले से बनाकर भी रखा जा सकता है।
रक्षाबंधन के खास मौके पर शाही पनीर हर किसी की पसंदीदा डिश होती है। काजू, टमाटर और मसालों की ग्रेवी में बना मुलायम पनीर थाली को शाही लुक देता है। इसे पूरी, तंदूरी रोटी या नान के साथ परोस सकते हैं।
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Moong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
आलू की सूखी सब्जी त्योहारों की थाली का क्लासिक हिस्सा है। इसे पूरी के साथ परोसने पर स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। हल्के मसालों और हरे धनिए से तैयार यह सब्जी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है।
राखी के लंच में गरमागरम पूरी का अपना अलग ही स्वाद होता है। इसे शाही पनीर, आलू की सब्जी या दाल मखनी के साथ परोसें। त्योहारों में पूरी लगभग हर भारतीय घर की पहली पसंद होती है।
साधारण लेकिन स्वाद से भरपूर जीरा राइस किसी भी फेस्टिव थाली को पूरा बना देता है। घी और जीरे की खुशबू इसके स्वाद को और भी खास बना देती है। इसे दाल मखनी या कढ़ी के साथ सर्व करें।
राखी का त्योहार मिठाई के बिना पूरा नहीं होता। गुलाब जामुन हर उम्र के लोगों की पसंदीदा मिठाई है। लंच के बाद इसे गर्म या हल्का ठंडा परोसकर मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।
मसालेदार खाने के साथ ठंडा-ठंडा बूंदी रायता थाली का स्वाद संतुलित करता है। दही, भुना जीरा, काला नमक और बूंदी से तैयार यह रायता मिनटों में बन जाता है और सभी को पसंद आता है।
एक परफेक्ट भारतीय थाली पापड़ और अचार के बिना अधूरी मानी जाती है। कुरकुरा पापड़ और तीखा अचार खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं। अपनी पसंद के अनुसार आम, मिर्च या नींबू का अचार शामिल करें।
धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और नींबू से बनी हरी चटनी पूरी थाली में ताजगी जोड़ देती है। यह स्नैक्स के साथ ही नहीं, पूरी और सब्जी के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगती है।
राखी के दिन मेहमानों को ठंडाई या आम पन्ना जैसे पारंपरिक पेय परोसें। ये ड्रिंक्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं। इससे आपका फेस्टिव मेन्यू और भी खास बन जाएगा।
