- Hindi News »
- Lifestyle »
- What Are The Benefits Of Drinking Cinnamon Tea
सर्दी के मौसम में दिन की शुरुआत करें इस स्पेशल चाय से, हेल्थ के लिए है बड़ा फायदेमंद
- Written By: सीमा कुमारी
दालचीनी की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। दालचीनी में एंटीफंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते है।

दालचीनी की चाय पीने के फायदे हैं,(सौ.सोशल मीडिया)
Cinnamon Tea Benefits: कड़कड़ाती ठंड में चाय पीने का अपना एक अलग ही मजा होता है। चाय ऐसी जरूरत बन जाती है, जिसके बिना दिन पूरा नहीं हो पाता। कड़ाके की ठंड हो और हाथ में एक प्याली गर्मा-गर्म चाय आ जाए तो क्या कहने, आत्मा तृप्त हो जाती है।
आमतौर पर हम दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसालों से ऐसी चाय बनाई जा सकती है, जो दूध वाली चाय से भी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। आज हम बात कर रहे हैं दालचीनी वाली चाय की, जिसे पीकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। आइए यहां जानते हैं दालचीनी वाली चाय पीने के क्या फायदे हैं और इसे घर पर कैसे बनाएं-
दालचीनी की चाय पीने के क्या फायदे हैं
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
Walnut vs Almond: बादाम या अखरोट? जानिए कौन है असली सुपरफूड और किससे हो सकता है नुकसान
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दालचीनी की चाय डायबिटीज मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए यह डायबिटीक और प्री-डायबिटीक लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
दिल के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, दालचीनी की चाय दिल यानी हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करता है, जिससे ब्लड वेसल्स में क्लॉगिंग नहीं होती। इसके साथ ही, यह इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद करता है, जो आपकी त्वचा को डार्क स्पॉट्स और सन डैमेज से बचाने में मददगार होता है।
पीरियड्स में फायदेमंद है
अगर, महिलाएं पीरियड्स से कुछ दिन पहले नियमित रूप से दालचीनी की चाय पीती हैं, तो इससे पीएमएस के लक्षणों के साथ ही पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से भी छुटकारा मिलता है।
वजन कम करने में करे मदद
एक रिपोर्ट के अनुसार, खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। दालचीनी में बहुत कम कैलोरी होती है, ऐसे में यह चाय पेट के मोटापे को दूर करने में मददगार होती है और शरीर को फिट रखती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पाचनतंत्र को करे मजबूत
खाली पेट दालचीनी की चाय के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट संबंधित परेशानियों को दूर कर सकते है। इसके सेवन से पेट साफ होता है। और गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी दिक्कतें दूर होती है।
घर पर ऐसे बनाएं
दालचीनी की चाय बनाना बहुत ही आसान है। आप एक कप पानी में एक छोटी दालचीनी की छड़ी उबाल सकते हैं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें। इससे दालचीनी का स्वाद और सुगंध पानी में अच्छी तरह घुल जाएगी। इस चाय को एक कप में छानकर निकाल लें। आप स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।
What are the benefits of drinking cinnamon tea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














