-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Wear These Latest Designs Of Bracelets With Hartalika Teej Bangles
हरतालिका तीज के श्रृंगार लिए चुनें कुछ ख़ास, चूड़ियों के साथ लें ऐसे लेटेस्ट डिजाइंस के कंगन
- Written By: दीपिका पाल
सुहागिन महिलाओं के बीच हरितालिका तीज का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है तो वहीं पर इस मौके पर महिलाएं काफी सज-संवरकर नजर आती है। अगर आप इस मौके पर खुद को शानदार दिखाना चाहती हैं तो इस प्रकार के लेटेस्ट कंगन, चूड़ियों के साथ पहन सकते हैं जो आपको काफी फबेंगे।

हरतालिका तीज पर पहनें खास कंगन (सौ.सोशल मीडिया)
भारत तीज-त्योहारों का वाला देश है। एक के बाद एक त्योहार आकर जीवन में रंग एवं खुशियां भर देते हैं। इन्हीं में से एक ‘हरतालिका तीज’। जो जल्द ही आने वाला है। इस साल,6 सितंबर 2024 को यह त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार यूं तो सभी के लिए खास होते हैं।
लेकिन, खासकर महिलाएं त्योहार के मौकों पर सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। साड़ियां हों या फिर ज्वेलरी, महिलाएं, त्योहारों पर सोलह-श्रृंगार करना बेहद पसंद करती हैं। खासकर, हाथों में चूड़ियां और कंगन पहनना, शादीशुदा महिलाओं को खूब भाता है।
आप इन खास तरह के पहन सकते हैं कंगन
यहां हम आपको कंगन के कुछ ऐसे डिजाइन दिखा रहे हैं, जिन्हें आप हरतालिका तीज के मौके पर पहन सकती हैं। ये आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे और हर रंग की चूड़ियों के साथ खूबसूरत लगेंगे। ज्यादातर महिलाएं, हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में मेहंदी लगे हाथों में चूड़ियों के साथ कंगन के ये डिजाइन आपको लुक में चार चाँद लगाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पर्ल कंगन डिजाइन
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘पर्ल वर्क’ (pearl work) ज्यादातर सटल और पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ बेस्ट लुक देता है। पर्ल ज्वेलरी हमेशा ट्रेंड में रहती है और इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह के कंगन हर कलर की चूड़ियों के साथ आपको परफेक्ट लुक देंगे। अगर आप लाल और हरे रंग की चूड़ियां पहन रही हैं, तो कंट्रास्ट में पर्ल कंगन काफी खूबसूरत लगेंगे।
झालर लटकन वाली चूड़ी डिजाइन
झालर लटकन (fringe pendant) वाली चूड़ी में छोटे-छोटे झालर या टैसल्स लगे होते हैं जो चूड़ी को एक खास फ्लोइंग लुक देते हैं। ये डिजाइन खासकर पारंपरिक और फेस्टिव आउटफिट्स के साथ शानदार लगती हैं। ये चूड़ियां सोने, चांदी, और रंगीन स्टोन वाली लटकन के साथ आती हैं।
फ्लोरल डिजाइन कंगन
बता दें, फूल-पत्ती और कलियों वाले डिजाइन के कंगन, प्लेन चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करते हैं। इसमें आपको सिंपल स्टोन वर्क से लेकर सिल्वर ज्वेलरी तक, कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको अपनी पसंद के और साड़ी या सूट के साथ मैचिंग कई कलर्स देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो अपनी ड्रेस से मिलते-जुलते कलर कॉम्बिनेशन को मिक्स करके सेट तैयार कर सकती हैं।
जरकन कंगन डिजाइन
ज्वेलरी में स्टोन वर्क को हमेशा पसंद किया जाता है। इसमें आप बारीक डिजाइन वाले इन जरकन वाले कंगन को पहन सकती हैं। अगर आपके हाथ भारी हैं तो इसमें आप चौड़े डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें आपको लटकन और चेन में भी कई फैंसी कंगन डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
लेखिका- सीमा कुमारी
Wear these latest designs of bracelets with hartalika teej bangles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM















