- Hindi News »
- Lifestyle »
- Use Of Papaya Leaves Is Very Beneficial For The Skin
पपीते के पत्ते का फेस मास्क देगा त्वचा को नई ताज़गी, जरुर जानिए एक्सपर्ट की राय
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप पपीते के पत्ते से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें कई सारे अद्भुत गुण हैं और यह स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को कम करने में भी मददगार है।
- Written By: सीमा कुमारी

त्वचा के लिए फायदेमंद है पपीते के पत्ते (सौ.सोशल मीडिया)
Papaya Leaf Face Mask Benefits: दमकती यानी ग्लोइंग स्किन पाना भला कौन नहीं चाहता है। आजकल लोग सुंदर और गोरी त्वचा पाने के लिए क्या रहे है कुछ नहीं करते। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बिना केमिकल के नेचुरल तरीकों से अपनी त्वचा को गोरा और चमकदार बनाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपके लिए पपीते के पत्तों का मास्क एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को निखारने, दाग-धब्बों को हटाने और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। अगर इस मास्क का रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो कुछ ही दिनों में त्वचा में नेचुरल ग्लो और गोरी रंगत साफ नजर आने लगती है। तो आइए जानते हैं पपीते के पत्तों के मास्क के फायदों के बारे में।
त्वचा के लिए पपीते के पत्तों का इस्तेमाल बड़ा फायदेमंद
ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो, पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम जैसे पपेन और काइमोपपेन त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और डेड स्किन हटाते हैं। ये पत्ते त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने, एक्ने को कम करने और स्किन टोन को निखारने में मदद करते हैं। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करें तो त्वचा साफ़, मुलायम और नेचुरली गोरी दिखने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को क्या खिलाने से बढ़ेगी उनकी हाइट? यहां जानिए कुछ बेहद असरदार फूड्स के नाम
बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं है जायफल, सावधानियां जरूरी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं ये फल, स्किन को मिलेगी नई निखार और नेचरल ग्लो
Kitchen Hacks: 2-3 दिन में सूख जाती हैं हरी मिर्च? अपनाएं ये 3 सीक्रेट हैक्स, हफ्तों तक बनी रहेंगी ताजी
एक सफ्ताह तक फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
पपीते के पत्तों से बना मास्क आप एक बार में बनाकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसे फ्रिज में रखें, जिससे यह 7 दिन तक खराब नहीं होगा। इस मास्क को बस उतनी ही मात्रा में निकालें, जितनी जरूरत हो, ताकि बाकी का मास्क ताजा बना रहे।
कैसे बनाए पपीते के पत्तों का मास्क
सबसे पहले 1 पपीते का पत्ता लें। पत्ते को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें और अच्छे से पत्तों का पेस्ट बना लें।
इस मास्क को और भी ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इनमें ये नेचुरल चीजें जरूर मिलाएं
एलोवेरा जेल 1 चम्मच- स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।
नींबू का रस 4-5 बूंदें- दाग-धब्बों और टैनिंग को हटाने में मदद करता है।
शहद 1 चम्मच- त्वचा को नर्म और मॉइस्चराइज करता है।
गुलाब जल 1 चम्मच- त्वचा को तरोताजा करता है और अच्छी खुशबू देता है।
ये भी पढ़े: बारिश में कहीं आपकी आंखों में ना हो जाएं इन्फेक्शन और खुजली, ऐसे रखें ख्याल
चेहरे पर ऐसे करें पपीते के पत्तों का मास्क उपयोग
अगर आप मास्क के कुछ ज्यादा अच्छे असर चाहते हैं तो आप इस मास्क को अपनी त्वचा पर कम से कम 30 मिनट तक लगाएं और 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें ताकि यह अच्छे से त्वचा में समा जाए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फिर तौलिए से हल्के हाथों से पोंछें और मॉइस्चराइज करें। इसके साथ ही इस मास्क का उपयोग हर स्किन टाइप के लोग कर सकते हैं।
Use of papaya leaves is very beneficial for the skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














