-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Hiv Aids Awareness Bhandara Art Treatment Cases 2025
भंडारा में एचआईवी-एड्स पर काबू, संक्रमण दर में आई गिरावट, 4 माह में मिले नए 52 मरीज
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News: भंडारा जिले में एचआईवी-एड्स मामलों में कमी आयी है। 2025 में अप्रैल-अगस्त तक 52 नए मरीज मिले। जागरूकता, एआरटी उपचार व काउंसलिंग से हजारों को मिला नया जीवन, संक्रमण दर घटी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Decline HIV-AIDS Cases In Bhandara: एचआईवी-एड्स एक समय में असाध्य और जानलेवा बीमारी के रूप में पहचाना जाता था, परंतु अब स्वास्थ्य विभाग, जिला एड्स प्रतिबंध व नियंत्रण कक्ष, स्वयंसेवी संस्थाएं और एकात्मिक उपचार पद्धति (एआरटी) के प्रयासों से इस रोग की तीव्रता कम हुई है।
जागरूकता, नियमित इलाज और काउंसलिंग की मदद से भंडारा जिले में हजारों मरीजों को नया जीवन मिला है। फिर भी इस संक्रमण की पूरी तरह से रोकथाम अभी तक संभव नहीं हो पाई है। इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के दौरान 52 मरीज सामने आए है। लेकिन भविष्य में नई दवाईयां इजाद होने के संकेत मिले है।
2,846 संक्रमितों को हाे रहा इलाज
वर्तमान में 2,846 संक्रमित व्यक्ति नियमित रूप से एआरटी उपचार ले रहे हैं। इनमें भंडारा-822, साकोली-426, लाखनी-430, तुमसर-277, पवनी-254, मोहाडी-177, लाखांदुर-138 और अन्य जिलों के 312 रोगी शामिल हैं। जिले में अब तक लाखों लोगों की एचआईवी की जांच की गई है। 2017-18 में 36,561 लोगों की जांच की गई। इस समय 200 लोग संक्रमित पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
2018-19 में 37,252 लोगों की जांच में से 182, 2019-20 में 54,071 में से 149, 2020-21 में 41,120 में से 80, 2021-22 में 46,699 में से 87, 2022-23 में 53,119 में से 116, 2023-24 में 43,440 में से 107 और 2024-25 में 48,563 में से 84 मरीज संक्रमित मिले। वहीं, अप्रैल से अगस्त 2025 तक 19,477 जांचों में केवल 52 संक्रमित पाए गए। यह आंकड़ा बताता है कि संक्रमण का प्रतिशत लगातार घट रहा है।
भंडारा जिले में जिला अस्पताल के साथ साकोली, तुमसर, लाखनी, पवनी और लाखांदुर के उपजिला एवं ग्रामीण अस्पतालों में लिंक एआरटी केंद्र कार्यरत हैं। यहां रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां दी जाती हैं। जनजागरण अभियानों और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका के चलते एचआईवी संक्रमण का प्रसार नियंत्रित हो रहा है।
बढ़ती जागरूकता से सकारात्मक बदलाव
वर्ष 2002 में जब जिले में 626 लोगों की जांच हुई थी, तब 136 लोग (21.73%) संक्रमित पाए गए थे, जबकि 2025 में अप्रैल से अगस्त तक किए गए परीक्षणों में केवल 0.26% मरीज संक्रमित मिले। यह सकारात्मक बदलाव नागरिकों में बढ़ती जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का परिणाम है।
यह भी भी पढ़ें:- ‘मैंने आज तक किसी ठेकेदार से पैसा…’, गडकरी बोले- एथेनॉल से नाराज लॉबी ने चलाया आरोपों का खेल
जिले में कुल 60 केंद्रों पर एचआईवी की जांच की सुविधा उपलब्ध है। इनमें 7 आईसीटीसी, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 ग्रामीण अस्पताल, 13 प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप केंद्र, 1 जिला कारागार, 1 नागरी प्रसूति केंद्र और 1 वन स्टॉप सेंटर शामिल हैं। यहां नि:शुल्क जांच की जाती है।
एआरटी से प्रतिकारक शक्ति मजबूत
वर्तमान में एआरटी उपचार पर चल रहे 2,846 रोगियों में 1,258 पुरुष, 1,322 महिलाएं, 140 बालिकाएं और 126 बालक शामिल हैं। एआरटी उपचार से रोगियों की श्वेत रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं, जिससे प्रतिकारक शक्ति मजबूत होती है। यह उपचार अवसरवादी संक्रमणों को रोककर रोगियों को लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में सहायक बनता है।
Hiv aids awareness bhandara art treatment cases 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














