- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Apmc Chairman Arrested Red Handed While Taking Bribe In Gondia
गोंदिया में APMC सभापति रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 2.50 लाख मांगी थी घूस, ACB ने जाल बिछाकर पकड़ा
Gondia जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी समिति (APMC) के सभापति भाऊराव उके और कनिष्ठ लिपिक हेमेंद्र उर्फ सोनू चुन्नीलाल पटले (37) को रिश्वत लेने के
- Written By: आकाश मसने

सांकेतिक तस्वीर
Gondia News: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गोंदिया जिले में शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कृषि उत्पन्न बाजार समिति (APMC) के सभापति भाऊराव उके और कनिष्ठ लिपिक हेमेंद्र उर्फ सोनू चुन्नीलाल पटले (37) को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कृषि उपज मंडी समिति में अस्थाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। स्थाई नियुक्ति दिलाने के नाम पर सभापति उके और लिपिक पटले ने उससे 2.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित कर्मचारी ने इस संदर्भ में एसीबी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाने की योजना बनाई।
एसीबी ने ली घर की तलाशी
29 सितंबर को शिकायतकर्ता को एफसीआई गोदाम, मुर्री बुलाया गया। यहां सभापति के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने कनिष्ठ लिपिक पटले को 1.50 लाख रुपये नगद सौंपे। जैसे ही पटले ने पैसे स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सभापति भाऊराव उके को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Kharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
कंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
माहुरकुड़ा में किसान के खेत में आग, अज्ञात व्यक्ति ने खेत में लगाई आग, सिंचाई व्यवस्था तबाह
एसीबी ने आरोपियों के मोबाइल जब्त किए और उनके घर की तलाशी भी ली। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, एसीबी नागपुर क्षेत्र अधिकारी डॉ. सागर कावड़े के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एल.पी.वी. नागपुर) माधुरी बाविस्कर तथा पर्यवेक्षण अधिकारी डॉ. अरुणकुमार लोहार के निर्देशन में की गई।
यह भी पढ़ें:- ठाणे एमएसीटी का बड़ा फैसला, कार हादसे में घायल महिलाओं को मिलेगा 11 लाख मुआवजा
मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी
जांच की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक नितेश देशमुख (भंडारा) को सौंपी गई। कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अरुणकुमार लोहार, निरीक्षक नितेश देशमुख, उपनिरीक्षक उज्ज्वला मडावी, संजय कुंजरकर, प्रतीक उके, चेतन पोटे सहित एसीबी भंडारा विभाग की पूरी टीम शामिल रही।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मंडी समिति जैसे सार्वजनिक संस्थानों में भ्रष्टाचार रोकना प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।’
Apmc chairman arrested red handed while taking bribe in gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर फेंका प्लास्टिक, फिर शख्स ने सिखाया ऐसा सबक कि इंटरनेट कर रहा तारीफ; मसूरी रोड का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 01:43 PMSAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, सेल ने निकाली हाई पैकेज जॉब, जानें डिटेल्स
May 24, 2026 | 01:38 PMबैकफुट पर आए अभिषेक बनर्जी, 17 अवैध निर्माण नोटिस मामले पर बदले तेवर, कोलकाता नगर निगम से मांगा समय
May 24, 2026 | 01:34 PMडीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
May 24, 2026 | 01:34 PMनागपुर में बड़ा हादसा टला, गोलीबार चौक दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों के सामने फटा सिलेंडर
May 24, 2026 | 01:32 PMपश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
May 24, 2026 | 01:32 PMLGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
May 24, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














