- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Vaishakhs Sankashti Chaturthi Offer This Sweet To Lord Ganesha Know The Auspicious Time And Method Of Worship
आज है वैशाख की ‘संकष्टी चतुर्थी’, श्रीगणेश को भोग में चढ़ाएं यह मिठाई, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
- Written By: नवभारत डेस्क

विनायक चतुर्थी 2024 (फाइल फोटो)
सीमा कुमारी-
9 अप्रैल 2023 रविवार को वैशाख महीने की संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) है। हर माह में आने वाली चतुर्थी का अपना ही अलग महत्व होता है। ऐसे में हर माह में दो चतुर्थी तिथि आती है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो व्यक्ति ये व्रत करता है उसे भगवान गणेश का महा वरदान अवश्य प्राप्त होता है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से व्यक्ति की मनचाही मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन श्री गणेश जी के साथ चंद्रमा की पूजा का भी विधान बताया गया है।
मान्यता है कि ‘संकष्टी चतुर्थी’ पर भगवान गणेश के 12 नामों का स्मरण करने से व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश के ये 12 नाम हैं सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न नाशक, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र और गजानन। आइए जानें वैशाख महीने की संकष्टी चतुर्थी की तिथि पूजा विधि और महिमा –
सम्बंधित ख़बरें
करियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
विकट संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का सही मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
आज है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, इस कथा के पाठ से विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट!
बिगड़े काम बनेंगे और चमकेगी किस्मत! जानें संकष्टी चतुर्थी पर महादेव को क्या अर्पित करना है सबसे शुभ।
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी
चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 9 अप्रैल 2023 को सुबह 9:35 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त : 10 अप्रैल 2023 को सुबह 8:37 बजे
पूजा विधि
‘संकष्टी चतुर्थी’ के दिन सबसे पहले स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनें। इस दिन लाल वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा करते समय मुख उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। साफ आसन या चौकी पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति विराजित करें। धूप-दीप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान ॐ गणेशाय नमः या ॐ गं गणपतये नमः मंत्रों का जाप करें। पूजा के बाद लड्डू या तिल से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। शाम को व्रत कथा पढ़कर और चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलें। व्रत पूरा करने के बाद दान करना न भूलें।
धार्मिक ग्रंथों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंद हैं। एकदन्त संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से प्रभु जल्दी प्रसन्न होते हैं।
Today is vaishakhs sankashti chaturthi offer this sweet to lord ganesha know the auspicious time and method of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Parshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMमोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PMRR vs RCB: रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर बनाए 201 रन
Apr 10, 2026 | 10:40 PMइंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PMPhil Salt के नाम दर्ज हुए एक अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले दुनिया के…
Apr 10, 2026 | 10:18 PMपहली विदेश यात्रा के लिए थाइलैंड बेस्ट है या वियतनाम? जानें कहां बचेगा आपका सबसे ज्यादा पैसा
Apr 10, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM














