- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is The Sankashti Chaturthi Of Ashadh Month Know The Auspicious Time And Method Of Worship Of Lord Ganesha
आज है आषाढ़ महीने की ‘संकष्टी चतुर्थी’, जानिए श्रीगणेश की पूजा का मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आषाढ़ महीने की ‘संकष्टी चतुर्थी’ (Sankashti Chaturthi 2023) का व्रत इस बार आज यानी 7 जून, बुधवार को हैं। सनातन धर्म में गणेश जी की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है, इन्हें प्रथम पूजनीय की उपाधि दी गई है। शास्त्रों के अनुसार गणपति की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य पूरे नहीं होते। हर माह में गणेश जी की उपासना के लिए चतुर्थी का दिन उत्तम माना जाता है। आइए जानें कृष्णपिङ्गल संकष्टी व्रत की तिथि,मुहूर्त और महत्व।
तिथि
आषाढ़ माह की कृष्णपिङ्गल ‘संकष्टी चतुर्थी’ का व्रत 7 जून 2023, बुधवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि ‘संकष्टी चतुर्थी व्रत’ में चंद्रमा की पूजा एवं उनका दर्शन करते हैं। चंद्रदर्शन के बिना ‘संकष्टी चतुर्थी’ का व्रत अधूरा माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026, आर्थिक तंगी से दूर करेगा ‘ऋणमुक्ति स्तोत्र’, यहां से करें नोट
Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी को कर लें ये 5 काम, सारे संकटों से मिलेगा छुटकारा!
2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
करियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी तिथि 7 जून 2023 को सुबह 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और इसी दिन रात को 9 बजकर 50 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। पंचांग के अनुसार इस साल कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन चंद्रोदय समय प्राप्त नहीं है। दरअसल इस दिन चंद्रमा रात 10 बजकर 50 मिनट पर उदय होगा लेकिन चतुर्थी तिथि 07 जून को रात 09.50 मिनट पर ही समाप्त हो रही है। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी।
पूजा विधि
- संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके गणेशजी के व्रत का संकल्प लें।
- फिर शाम के समय पूजा स्थान की साफ सफाई करें और गंगाजल से स्थान को पवित्र कर लें।
- इसके बाद भगवान गणेश को वस्त्र पहनाएं। और मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें।
- इसके बाद गणेश जी का तिलक करें और पुष्प अर्पित करें। साथ ही भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें। इतना ही नहीं गणेश जी को घी में मोतीचूर के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
- पूजा समाप्त होने के बाद आरती करें। अंत में भूल चूक के लिए माफी जरुर मांग लें।
महत्व
गणेशजी को प्रथम पूजनीय देवता कहा गया है। ऐसे में ‘संकष्टी चतुर्थी’ का व्रत रखने से व्यक्ति को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है साथ ही इस व्रत को रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती है।
Today is the sankashti chaturthi of ashadh month know the auspicious time and method of worship of lord ganesha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMचोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 09:13 AMस्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














