-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- To Stay Healthy In The Summer Season Include These Things In The Diet
गर्मी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
गर्मियों का मौसम हमारे लिए कई परेशानियां लेकर आता है। क्योंकि, इस मौसम में हमारे शरीर में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खाने पीने में थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों में परिवार के खान-पान से लेकर पहनावे तक का पूरा ख्याल रखा जाए।
इसके लिए जहां डाइट में आसानी से पचने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए, वहीं मौसमी फलों, सलाद आदि को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा, कुछ अन्य एहतियात बरत कर भी आप अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रख सकते है। आइए जानें इस बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
Heart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Heart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए टमाटर का सेवन किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C पाया जाता है। जो आपको हेल्दी रखनें में सहायता करता है।
गर्मियों में लू लगने का खतरा भी रहता है। ऐसे में इससे बचाव के लिए खाने में सलाद में कच्चा प्याज जरूर शामिल करें। वहीं, आम पन्ना, लस्सी, बेल का शर्बत, पुदीने की चटनी, ड्रिंक्स आदि लेते रहें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। अच्छी नींद आपके मूड और याददाश्त को बेहतर बनाए रखने के साथ आपको नई चीजें सीखने में मददगार हो सकती है। वहीं लंबी अवधि में यह आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकती है। इसलिए रात में 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। इसके लिए एक समय निर्धारित करें। और समय पर सोएं समय पर जागने की आदत डालें।
समर सीजन में हल्का-फुल्का खाने के शौकीन हैं, तो अपनी डेली डाइट में सलाद भी लें। ये आपके शरीर के लिए काफी बेहतर रहेगा। सलाद में खीरा, टमाटर, गाजर, अंगूर आदि का उपयोग किया जा सकता है।
शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में हाइड्रेटेड रहना सबसे जरूरी है। इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। वहीं शुगरी ड्रिंक्स मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज को बढ़ा सकते हैं, इनसे बचें। आप लगातार सादा पानी नहीं पी सकते हैं, नारंगी, नींबू, तरबूज और ककड़ी को अपनी डाइट में शामिल करें।
रिपोर्ट के मुताबिक कई अध्ययनों से पता चलता है कि हर दिन नाश्ता करने वाले वयस्क काम में बेहतर करते हैं, और वे बच्चे जो सुबह का नाश्ता करते हैं, वे टेस्ट में ज्यादा बेहतर करते है। इसलिए सुबह में नाश्ता करने की आदत जरूर रखें, इससे आपकी सेहत दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।
To stay healthy in the summer season include these things in the diet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Migrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
Jun 25, 2026 | 11:12 AM‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
Jun 25, 2026 | 11:01 AMअरुणाचल में बारिश बनी आफत! भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मची तबाही, एक की मौत; वायुसेना ने संभाला मोर्चा
Jun 25, 2026 | 10:59 AMनागपुर वायु सेनानगर हादसा: पेंटिंग के दौरान गिरे मजदूर की मौत, मेयो में पोस्टमार्टम के बाद भड़के परिजन
Jun 25, 2026 | 10:59 AMपहली तेज बारिश में लड़खड़ाई मुंबई लोकल, ट्रांस हार्बर लाइन ठप; 39 फेरे रद्द, लाखों यात्री परेशान
Jun 25, 2026 | 10:46 AMखंडवा में मानसून की जोरदार दस्तक, डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, कई इलाकों में भरा पानी
Jun 25, 2026 | 10:45 AMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह
Jun 25, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














