-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Govinda Breaks Silence On Sunita Ahuja Allegations Latest Statement
वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
- Written By: यति सिंह
Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए अफेयर के आरोपों और रिश्ते में आई खटास पर पहली बार खुलकर बात करते हुए अपनी बात रखी है।

गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Govinda Breaks Silence On Sunita Ahuja: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते काफी समय से मीडिया में उनकी शादी शुदा जिंदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। साल 2025 के दौरान भी उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई बातें सामने आई थीं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कुछ इंटरव्यू में एक मराठी एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता होने की बात कही थी। इन तमाम दावों और पारिवारिक अनबन की खबरों के बाद अब गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी है, जिससे पूरा मामला एक नए मोड़ पर आ खड़ा हुआ है।
अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए अफेयर के दावों और संबंधित एक्ट्रेस का नाम पूछे जाने पर गोविंदा ने बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि वे कभी भी किसी महिला का नाम सार्वजनिक रूप से लेकर उसकी मर्यादा को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। गोविंदा के अनुसार उन्हें हमेशा यही सीख मिली है कि किसी भी स्त्री के सम्मान की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रेम एक पवित्र भावना है और उन्होंने हमेशा अपने काम व जीवन में मर्यादा का पालन किया है। वे किसी भी रिश्ते को गलत नजरिए से देखे जाने के खिलाफ हैं।
रिश्तों में बढ़ती दूरियों पर बयां किया दर्द
गोविंदा ने पारिवारिक मतभेदों और मीडिया में आने वाले बयानों पर गहरा दुख भी जताया। गोविंदा का मानना है कि कई बातें ऐसी होती हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना नामुमकिन होता है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या आपस में दूरी बनाने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाना ही केवल एक ही रास्ता बच जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
पत्नी सुनीता के योगदान को बताया सफलता की नींव
पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशीलता पर बात करते हुए गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता के प्रति सम्मान भी जाहिर किया। उन्होंने माना कि उनके जीवन में जो भी सफलता आई है, उसमें सुनीता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अगर सुनीता उनके साथ खड़ी न रहतीं, तो वे इस मुकाम तक कभी नहीं पहुंच पाते।
घर के बच्चों की परवरिश करने और परिवार को संभालकर रखने में उनकी पत्नी सुनीता आहुजा ने ममता और सहृदयता का परिचय दिया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पत्नी की नाराजगी या डांट को भी वे सहजता से स्वीकार कर लेते हैं क्योंकि उनके दिल में उनके प्रति गहरा आदर है।
सिनेमा के बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी
पर्सनल लाइफ में चल रही इन तमाम उथल-पुथल के बीच गोविंदा अपने पेशेवर जीवन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से भले ही वे विवादों के कारण खबरों में रहे हों, लेकिन अब वे अपने करियर के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
दर्शकों के गोविंदा जल्द ही ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ जैसी फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। उनके फैंस एक बार फिर उन्हें उनके चिर-परिचित अंदाज में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
Govinda breaks silence on sunita ahuja allegations latest statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
Aug 10, 2026 | 07:48 AMपरिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMइंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय
Aug 10, 2026 | 07:27 AMमेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
Aug 10, 2026 | 07:19 AMयवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














