-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Tips To Reduce Exam Stress
परीक्षा करीब आते ही बच्चों में आ रहा हो तनाव, तो जानिए कैसे बनाएं स्ट्रेस-फ्री माहौल
- Written By: दीपिका पाल

जान लीजिए परीक्षा के टिप्स (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: जैसा कि, आप सभी को पता है कि कुछ ही दिनों में बोर्ड एग्जाम (Board Exam) शुरू होने वाले हैं, बच्चों का एग्जाम नजदीक आते ही बच्चों (children) के साथ-साथ मां बाप यानी पेरेंट्स (Parents) की टेंशन भी बढ़ने लगती हैं। इस वजह से वे ठीक से परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर पाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस तनाव को कम करने में उनकी मदद करें। एग्जाम का स्ट्रेस कम करने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानें किन तरीकों से बच्चों के एग्जाम के तनाव को कम कर सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों की स्ट्रेस और एंजायटी को मजाक में लेना आपके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। बच्चों के निर्णय में उनका साथ दें। उनसे बात करने की कोशिश करें और उसके लिए एक अच्छा माहौल तैयार करें।
सम्बंधित ख़बरें
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
Father’s Day Quotes: हर भारतीय पिता के 7 आइकॉनिक डायलॉग, जो हर घर में सुनने को मिलते हैं
घर पर सॉल्व करवाएं सैंपल पेपर
बच्चों को अपने साथ घर में सैंपल पेपर सॉल्व करवाएं, इस दौरान उन्हें जिस सवाल को हल करने में परेशानी हो रही हो उन्हें अंत में करने के लिए कहें। बच्चों को बताएं कि पहले वो उन सवालों को हल कर लें जो उन्हें अच्छे से आता है। ऐसी प्रैक्टिस करवाने से बच्चे एग्जाम में कठिन सवालों को देखकर घबराएंगे नहीं और शांतिपूर्वक ध्यान से सारे सवाल हल करके आएंगे।
आपको पता ही है बच्चे अपने पैरेंट्स से ही परेशानी से बाहर आना सीखते हैं। ऐसे समय में माता-पिता के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने बच्चों के साथ बात करें और उन्हें शांत रखें।
मेडिटेशन करने के लिए कहें
बच्चों को रोज पढ़ने के लिए कहने के साथ उन्हें मेडिटेशन करने के लिए भी कहें। ऐसा करने से वो मानसिक रूप से परेशान नहीं होंगे और कूल माइंड से पेपर हल कर पाएंगे।रोजाना मेडिटेशन करने से बच्चे न सिर्फ मेंटली बल्कि फिजिकली भी फिट रहेंगे। बच्चों को रोज सुबह एक्सरसाइज के लिए भी लेकर जाएं। एग्जाम की तैयारी में बच्चे खुद पर ध्यान नहीं रख पाते हैं इसलिए उन्हें शाम के समय अपने पसंदीदा गेम खेलने के लिए भी प्रेरित करें।
पोषण आाहार वाली लें डाइट
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, एग्जाम का समय जैसे-जैसे नजदीक आने लगता है, वैसे-वैसे बच्चे खाने-पीने पर कम ध्यान देने लगते हैं। इसकी वजह से तनाव। वे अपना ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई को देना चाहते हैं, लेकिन खाना ठीक से न खाने से सेहत बिगड़ सकती है, जिस कारण से पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इसलिए उन्हें हेल्दी डाइट दीजिए। फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, दूध, दही, साबुत अनाज आदि को संतुलित मात्रा में उन्हें खिलाएं।
पूरी नींद लेने का नियम
एग्जाम की तैयारी के लिए अक्सर बच्चे रात-रात भर जागकर पढ़ाई करते हैं। इस वजह से नींद पूरी नहीं होती है और दिमाग रिलैक्स नहीं कर पाता है। इस कारण से फोकस की कमी, चीजें याद न रहना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उन्हें कम से कम 7-8 घंटा सोने की सलाह दें।
आपको बता दें कि, कई बार आपके बच्चे को इस बात का भी डर रहता है कि अगर वे असफल हो गए या कम मार्क्स लाएंगे, तो आप उनसे प्यार नहीं करेंगे, उन्हें बेवकूफ समझेंगे। इसलिए वे और अधिक तनाव में आ जाते हैं। इसलिए अपने बच्चों को यह यकीन दिलाएं कि उनके मार्क्स की वजह से उनके लिए आपका प्यार कभी कम नहीं होगा। इससे उनका कॉन्फिडेंस भी मजबूत होगा और वे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगा पाएंगे।
Tips to reduce exam stress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMJahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
Jun 20, 2026 | 08:45 PMCocktail 2 Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
Jun 20, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














