Cocktail 2 Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 22.41 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है।
Shahid Kapoor Rashmika Mandanna Kriti Sanon Film Cocktail 2 Box Office Collection Day 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cocktail 2 Box office Collection Day 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का सीधा असर इसकी कमाई पर देखने को मिल रहा है। पहले दिन शानदार ओपनिंग लेने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी जबरदस्त रफ्तार बनाए रखी और कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन शनिवार होने का फायदा फिल्म को मिला और दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। रात 8 बजे तक फिल्म लगभग 8.91 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी थी। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 22.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। थिएटरों में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी भी करीब 22 प्रतिशत दर्ज की गई, जो इस बात का संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा उत्साह बना हुआ है।

10 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया पीछे

‘कॉकटेल 2’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उसने महज दो दिनों में कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इनमें ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गवर्नर’, ‘बंदर’, ‘आखिरी सवाल’, ‘दादी की शादी’, ‘एक दिन’, ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’, ‘दो दीवानी शहर में’ और ‘अस्सी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म की तेज रफ्तार कमाई को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड खत्म होने तक इसके आंकड़े और भी प्रभावशाली हो सकते हैं।

शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी

फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ‘कॉकटेल 2’ को 2012 में आई हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल बताया जा रहा है। हालांकि रश्मिका मंदाना पहले ही साफ कर चुकी हैं कि फिल्म की कहानी का पहले भाग से सीधा संबंध नहीं है। प्यार, दोस्ती और रिश्तों की उलझनों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव देने में सफल होती दिख रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com