राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो

Ram Charan And Upasana: राम चरण और उपासना कामिनेनी ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार उसका चेहरा फैंस को दिखाया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फैमिली फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
Ram Charan Upasana Kamineni Daughter Klin Kaara Reveal Face On Birthday Family Photo
राम चरण और उपासना कामिनेनी की बेटी क्लिनकारा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Charan And Upasana Daughter Reveal Face: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपनी बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। लंबे समय से अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले इस स्टार कपल ने पहली बार क्लिनकारा का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फैमिली फोटो अब तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

शनिवार को राम चरण और उपासना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक संयुक्त पोस्ट साझा किया। तस्वीर में दोनों अपनी बेटी क्लिनकारा को प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है जब कपल ने अपनी बेटी का चेहरा साफ रूप से दिखाया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे क्लिनकारा, हमारी प्यारी सी बच्ची। इसके साथ रेड हार्ट और इविल आई इमोजी भी शेयर किए गए।

बेटी को हमेशा रखा था लाइमलाइट से दूर

राम चरण और उपासना ने जून 2023 में अपनी पहली संतान क्लिनकारा का स्वागत किया था। हालांकि बेटी के जन्म के बाद से दोनों ने उसकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा और सोशल मीडिया पर कभी उसका चेहरा नहीं दिखाया। फैंस को केवल उसकी झलकियां ही देखने को मिली थीं। ऐसे में क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर उसकी पहली तस्वीर सामने आने के बाद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

अब तीन बच्चों के माता-पिता हैं कपल

पिछले साल दिवाली के दौरान उपासना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद फरवरी में कपल के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। दूसरी बार पिता बनने की खुशी साझा करते हुए राम चरण ने कहा था कि दो बेटियों और एक बेटे का पिता बनना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने अपनी जिंदगी में महिलाओं की भूमिका को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया था।

जुड़वां बच्चों की दिखाई झलक

हाल ही में अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर राम चरण और उपासना ने अपने नवजात जुड़वां बच्चों की पहली झलक भी फैंस के साथ साझा की थी। उस तस्वीर में तीनों बच्चों के नन्हे हाथ दिखाई दे रहे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। वहीं उनकी बेटी क्लिनकारा की पहली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com