नींबू के छिलके फेंकने से पहले इस ख़बर को ज़रूर पढ़ लें, फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!

Health Benefits Of Lemon Peels: नींबू के छिलके को कचरा समझकर फेंकना बहुत बड़ी गलती है, क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो हमारी सेहत और खूबसूरती के लिए बहुत फायदेमंद होते है।
नींबू के छिलके फेंकने से पहले इस ख़बर को ज़रूर पढ़ लें, फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!
नींबू के छिलके के बेहतरीन फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lemon Peels Benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोग अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करते हैं खासतौर पर, सीजनल फ्रूट्स। लेकिन कुछ फल जो केवल कुछ खास दिनों में ही पाए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी फल होते हैं जो कि 12 महीना बाजारों में आसानी से मिल जाते है। जिसमें से एक नींबू भी है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसका हर भाग शरीर के लिए लाभकारी होता है। लेकिन अधिकतर लोग नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलकों को कचरे में फेंक देते हैं, जो कि एक बड़ी भूल है।

नींबू के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं,जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण की तरह काम करते हैं। यह छिलके शरीर को अंदर से साफ करने, बीमारियों से बचाने और सुंदरता बढ़ाने तक में मददगार होते हैं। आइए जानते हैं इनके कुछ बेहतरीन फायदे-

नींबू के छिलके के बेहतरीन फायदे-

  • ओरल हेल्थ के लिए बढ़िया

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू के छिलकों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह की दुर्गंध, मसूड़ों की सूजन और कीटाणुओं को कम करते हैं।

  • इम्युनिटी को करता है मजबूत

आपको बता दें, नींबू के छिलकों का फायदा ओरल हेल्थ के अलावा इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाने में भी मदद करता हैं। जिससे सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल से बचाव होता है।

  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें

छिलकों में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।

  • कैंसर से सुरक्षा

इनमें मौजूद डी-लिमोनीन नामक तत्व कैंसर-रोधी गुणों से युक्त होता है, ख़ासकर स्किन और स्तन कैंसर के जोखिम को कम करता है।

  • वजन घटाने में मददगार

नींबू के छिलकों में पाया जाने वाला ‘पेक्टिन’ नामक फाइबर भूख को नियंत्रित करता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

  • हड्डियों को मजबूत बनाता

बता दें, नींबू का छिलका कैल्शियम और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में सहायक है।

  • पाचन तंत्र के लिए लाभकारी

इनमें पाए जाने वाले डाइटरी फाइबर पाचन में सहायक होते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com