कार्तिक पूर्णिमा पर पानी में 'यह' डालकर करें स्नान, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, कटेंगे कष्ट

maghi Purnima
File Photo
Updated on

-सीमा कुमारी

8 नवंबर, मंगलवार को 'कार्तिक पूर्णिमा' (Kartik Purnima) का पावन व्रत है। सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा व्रत का बड़ा महत्व है। भगवान विष्णु की पूजा के लिए इस दिन को भी सर्वोत्तम माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के भक्त पवित्र नदी में स्नान करते हैं और अन्न-धन का दान करते हैं। मान्यता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ है पवित्र स्नान करने से उसे सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप अगर गंगा स्नान करने में असमर्थ हैं तो घर पर ही पानी में कुछ खास चीजों को मिलाने से आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानें उन चीजों के बारे में -

शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में गंगाजल के साथ 2 इलायची और हलकी केसर डाल दें, और फिर स्नान करें। ऐसा करने से कार्य में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही, सभी कार्य सफल होते हैं। इससे भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान विष्णु को हल्दी बहुत प्रिय है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में हल्की हल्दी डालकर स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ऐसा करने से विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसा करने से बृहस्पति देव भी प्रसन्न होते हैं।

इस दिन पानी में हल्का दूध मिलाकर स्नान करने से भी शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। स्नान के बाद भगवान विष्णु का स्मरण करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com