नो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों...गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़

Sadhvi Prachi Statement: हरिद्वार की गंगनहर में चिकन बिरयानी डालने का वीडियो वायरल होने पर संतों में भारी आक्रोश है। साध्वी प्राची ने वीडियो पर विवादित और सख्त बयान दिया है।
"No Jail, No Bail—Straight to the 72 Houris..." Sadhvi Prachi Outraged Over Biryani Being Thrown into the Ganges; Calls It a "Tampering with Sanatan Faith."
साध्वी प्राची (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Haridwar Ganga Biryani Video: हरिद्वार में ज्वालापुर इलाके से गंगनहर में चिकन बिरयानी डालने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज में भारी आक्रोश है। संतों का आरोप है कि कुछ कट्टरपंथी और असामाजिक तत्व जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जिससे कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़े।

संतों ने जांच में वीडियो सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाने की मांग की है। मामले की गंभीरता देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया और वीडियो की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

72 हूरों से मेल कराना चाहिए: साध्वी प्राची

धर्मनगरी हरिद्वार इस वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर एक ड्रम में भरी बिरयानी को गंगा नदी में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस पूरे मामले पर साध्वी प्राची की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को जेल या बेल के चक्कर में नहीं फंसाना चाहिए, बल्कि 72 हूर से मेल करा देना चाहिए। उन्होंने कहा, सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ये कठमुल्ले सनातनियों को कमजोर समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू समाज जातियों, भाषावाद, क्षेत्रवाद और प्रांतवाद में बंटा हुआ है।

इनके लिए नो जेल नो बेल: साध्वी

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। ऐसी गतिविधियां न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करती हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती है।

साध्वी प्राची ने सख्त लहजे में कहा कि ये कठमुल्ले गंगा मां को अपवित्र करना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा और जो लोग इस तरह का षड्यंत्र रच रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों के लिए नो जेल, नो बेल, बल्कि सीधे 72 हूर से मेल कराओ।

साजिश की आशंका

साध्वी ने इस तरह की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज में एकजुटता की जरूरत है और किसी भी प्रकार की ऐसी हरकतें, जो लोगों की आस्था को चोट पहुंचाएं, उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने करा कि अगर सभी सनातनी एक हो जाए तो ऐसी मानसिकता वाले लोग दिखने ही बंद हो जाएंगे। ये जानबूझकर बार-बार सनातन आस्था पर हमला करते हैं। सरकार से इस मामले की जांच करने और जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की।

Navbharat Live
navbharatlive.com