अब दिवाली की सफाई होगी और भी आसान, बस इन टिप्स से शुरु करें घर के पंखों की सफाई, झंझट होगी दूर
Fan cleaning Tips: पंखों की गंदगी को साफ करने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है स्टूल वगैरह का सहारा लेना पड़ता है। आज हम आपको पंखों की सफाई के टिप्स बता रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
इन टिप्स से शुरु करें घर के पंखों की सफाई (सौ. डिजाइन फोटो)
Diwali Cleaning Tips: दीपों के त्योहार यानि दिवाली आने में जहां पर कुछ दिन ही बाकी है वहीं पर इन बचे दिनों में ही घर की सफाई की शुरुआत हो गई है। दीवाली सबसे बड़ा त्योहार है जिसमें माता लक्ष्मी और श्रीगणेश की पूजा की जाती है। दीवाली में पूजा से पहले साफ-सफाई करने का नियम होता है। दिवाली में घर की सफाई औऱ पुताई होती है इसके लिए लोग लंबा इंतजार करते है। दिवाली की सफाई में वैसे तो घर का कोना-कोना साफ करना जरूरी होता है लेकिन पंखों की सफाई को लेकर लोग नाक-मुंह सिकुड़ने लगते है।
पंखों की गंदगी को साफ करने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है स्टूल वगैरह का सहारा लेना पड़ता है फिर भी सफाई सही से नहीं हो पाती है। आज हम आपको कुछ क्लिनिंग टिप्स की जानकारी दे रहे है जो आपके काम आएंगे।
इस तरीके से करे पंखे की सफाई
यहां पर पंखे को साफ करने के लिए आपको सिर्फ कपड़े की जरूरत नहीं होती है बल्कि एक तरीका सोचना पड़ता है जिसके लिए आप नीचे से भी पंखे की सफाई कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
- इसके लिए आपको एक कपड़े टांगने वाले हैंगर की जरूरत होगी, जो लगभग हर घर में होता है।
- इसका ऊपर वाला मुड़ा हुआ हिस्सा सीधा कर लें और इसे किसी डंडे या फिर वाइपर वाले पाइप से बांध लीजिए।
- इसके बाद एक स्पंज या पुराना फोम लेकर उसे हैंगर के नीचे और ऊपर की तरफ बांध लें, फोम नहीं है तो आप कपड़ा भी बांध सकते हैं।
- हैंगर के दोनों छोर पर फोम बांधते हुए इस बात का ध्यान रखें कि पंखे के ब्लेड इसके अंदर फंस जाएं और डस्ट आसानी से निकल जाए।
- सबसे पहले इस हैंगर वाले जुगाड़ से तीनों ब्लेड को साफ कर लें, इससे ऊपर जमा मोटी गंदगी साफ हो जाएगी।
- इसके बाद आपको एक टब में सर्फ वाला पानी लेना है और इस स्पंज वाले हैंगर को उसमें डुबोकर फिर से ब्लेड में फंसाकर उन्हें साफ करना है. दो से तीन बार ऐसा करने से आपके पंखे चमकदार बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें- स्किन के लिए नेचुरल ब्यूटी टूल है बर्फ, रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाने से क्या मिलते हैं फायदे
दरवाजे और खिड़की की होगी सफाई
इस खास तरीके से केवल पंखा ही साफ नहीं होता है यह अन्य काम में इस्तेमाल होता है।इससे आप दरवाजे के ऊपर और खिड़कियों की सफाई भी कर सकते हैं, इससे आपको न तो किसी स्टूल की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी।
