ब्रेकअप के बाद भी नहीं कर पा रहे हैं मूव ऑन? इन 5 टिप्स की मदद से एक्स को हमेशा के लिए कहें अलविदा
Breakup Recovery Tips: ब्रेकअप के बाद खुद को संभालना आसान नहीं होता लेकिन लंबे समय तक दर्द में रहना आपकी मानसिक सेहत पर असर डाल सकता है। इससे उभरने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
उदास बैठी युवती या दोस्त से दिल की बात करता युवक (सौ. एआई)
Emotional Healing After Breakup: ब्रेकअप के बाद भावनाओं का सैलाब आना स्वाभाविक है। पुरानी यादों, तस्वीरों और मैसेज के जाल में फंसकर अक्सर लोग अपनी मानसिक शांति खो देते हैं। लेकिन मूव-ऑन करना असंभव नहीं है। कुछ ठोस कदम उठाकर आप न केवल इस दर्द से बाहर निकल सकते हैं बल्कि खुद को पहले से बेहतर बना सकते हैं।
यादों से दूरी
ब्रेकअप के बाद सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं वह है पार्टनर के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेक करना। बार-बार उनकी प्रोफाइल देखने या पुराने मैसेज पढ़ने से घाव कभी नहीं भरते। मूव-ऑन करने का पहला नियम नो कॉन्टैक्ट है। उन्हें हर जगह से अनफॉलो या ब्लॉक करें। जब तक आप पुरानी यादों का दरवाजा बंद नहीं करेंगे नई खुशियों का प्रवेश नहीं होगा।
अकेलेपन को न बनाएं अपनी कमजोरी
अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं। यह स्थिति आपको डिप्रेशन की ओर धकेल सकती है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। जो बातें आपके दिल पर बोझ बनी हुई हैं उन्हें किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करें। बोलने से मन हल्का होता है और आपको परिस्थितियों को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Expired Makeup: महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स हो गए एक्सपायर? फेंकने की गलती न करें, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान में क्यों हो जाती है देरी? हर महिला को जाननी चाहिए ये बातें
Swimming Skin Care Tips: स्विमिंग के शौकीन हैं, तो ऐसे रखें ख्याल, स्किन और बालों को नहीं होगा नुकसान
क्या एसी को18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से मिलती है सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए सच
सेल्फ केयर पर ध्यान दें
खाली दिमाग हमेशा पुरानी यादों की तरफ भागता है। खुद को व्यस्त रखने के लिए कोई नई हॉबी शुरू करें जैसे जिम जाना, पेंटिंग, कुकिंग या कोई नई भाषा सीखना। जब आप फिजिकल वर्कआउट करते हैं तो शरीर में एंडोर्फिन नामक हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो तनाव को कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें:- प्रोटीन लेने के बाद भी नहीं बढ़ रही है मसल्स? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
खुद को दोष देना बंद करें
रिश्ता टूटने के बाद अक्सर लोग खुद गिल्ट में चले जाते हैं। वे सोचने लगते हैं कि शायद उनमें ही कोई कमी थी। यह समझना जरूरी है कि एक रिश्ता दो लोगों की सहमति और प्रयास से चलता है। अगर वह टूट गया है तो इसका मतलब है कि वह आपके लिए सही नहीं था। खुद को माफ करें और अपनी खूबियों पर ध्यान दें।
प्रोफेशनल हेल्प
अगर काफी समय बीत जाने के बाद भी आप दर्द से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और यह आपकी दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है तो किसी काउंसलर या थेरेपिस्ट से बात करें। थेरेपी आपको अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें सही दिशा देने का वैज्ञानिक तरीका सिखाती है।
मूव-ऑन करना एक प्रक्रिया है जिसमें समय लगता है। रातों-रात बदलाव की उम्मीद न करें लेकिन खुद के प्रति दयालु रहें। याद रखें आप अपनी खुशी के लिए खुद जिम्मेदार हैं।
