DIY Ideas: सूखे गेंदे के फूलों को फेंकने की न करें गलती! इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
Dried Marigold Flower Uses: पूजा या सजावट के बाद अक्सर सूखे गेंदे के फूलों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है जबकि इनका दोबारा इस्तेमाल कई कामों में किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गेंदे के फूल (सौ. फ्रीपिक)
Reuse Dried Marigold Flowers: अक्सर त्योहारों या शादियों के बाद हम सूखे हुए गेंदे के फूलों को कचरा समझकर फेंक देते हैं या जल विसर्जन कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद और गार्डनिंग में इन फूलों को सोना माना गया है। ऑर्गेनिक खाद से लेकर कीटनाशक तक सूखे गेंदे के फूल आपके घर और बगीचे के लिए कई तरह से उपयोगी साबित हो सकते हैं।
होम डेकोर के बेहतरीन हैक्स
सूखे गेंदे के फूलों का उपयोग केवल श्रद्धा तक सीमित नहीं है। अगर आप थोड़ा सा दिमाग लगाएं तो ये फूल आपके कई पैसे बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इनको किन तरीकों से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
नए पौधे उगाने के लिए
गेंदे के सूखे फूलों की पंखुड़ियों के नीचे काले और सफेद रंग के छोटे बीज होते हैं। इन्हें पूरी तरह सुखाकर आप अगले सीजन के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। बस इन्हें मिट्टी में छिड़कें और थोड़ा पानी दें। कुछ ही दिनों में आपके पास नए और ताजे गेंदे के पौधे तैयार होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
ऑर्गेनिक खाद बनाना
गेंदे के फूलों में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। इन्हें सीधे अपने कंपोस्ट बिन में डालें। ये बहुत जल्दी सड़कर मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं। अगर आप इन्हें गमले की मिट्टी के नीचे दबा देते हैं तो यह धीरे-धीरे खाद का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें:- Holi 2026: होली की मस्ती कहीं छीन न ले आंखों की रोशनी! अगर रंग चला जाए तो भूलकर भी न करें ये 1 काम
प्राकृतिक कीटनाशक
गेंदे के फूलों की तेज गंध मच्छरों और हानिकारक कीटों को दूर भगाती है। सूखे फूलों को पानी में उबालकर उस पानी को छान लें और अपने पौधों पर छिड़कें। यह एक प्राकृतिक कीटनाशक का काम करता है जो आपके पौधों को कीड़ों से सुरक्षित रखेगा।
नेचुरल एयर फ्रेशनर
सूखे हुए गेंदे के फूलों को एक कांच के कटोरे में रखें। इसमें दालचीनी का एक टुकड़ा और अपनी पसंद का कोई भी एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर या लेमन ग्रास) की कुछ बूंदें डाल दें। यह आपके ड्राइंग रूम के लिए एक बेहतरीन और सुंदर नेचुरल एयर फ्रेशनर बन जाएगा।
ऑर्गेनिक गुलाल और रंग
होली के समय में ये सूखे फूल बड़े काम आते हैं। इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा सा मक्के का आटा मिला दें। आपका केमिकल-फ्री ऑर्गेनिक पीला गुलाल तैयार है जो स्किन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
अगली बार जब आपके घर में गेंदे की माला या फूल सूख जाएं तो उन्हें कचरे के डिब्बे में डालने के बजाय इन क्रिएटिव तरीकों को आजमाएं। यह न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है बल्कि आपकी लाइफस्टाइल को जीरो-वेस्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।
