Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….

Workout Skincare: श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस के साथ-साथ स्किन को लेकर भी बेहद सजग रहती है। आइए जानते हैं श्वेता का स्किन केयर रूटीन और वो अपने जिम बैग में क्या रखती हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 27, 2026 | 11:14 AM

श्वेता तिवारी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shweta Tiwari Fitness Regime: फिल्म अभिनेत्री या टीवी सेलिब्रिटीज अपने जिम बैग में क्या-क्या रखती हैं या उनका स्किन केयर रूटीन क्या है, यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। हाल ही में टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी फिटनेस रूटीन और जिम बैग की जरूरी चीजों के बारे में शेयर किया।

श्वेता ने बताया कि जिम जाने से पहले वह कोई लंबा-चौड़ा स्किनकेयर रूटीन फॉलो नहीं करतीं, बल्कि कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखती हैं। स्किन एक्सपर्ट भी मानते हैं कि वर्कआउट से पहले किसी खास स्किन केयर की जरूरत नहीं होती है।

जिम जाने से पहले श्वेता तिवारी का स्किन केयर

जिम जाने से पहले श्वेता तिवारी तीन बातों का ख्याल रखती है-त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर, धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन, होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए लिप बाम। इसके अलावा वो कोई हैवी मेकअप या मल्टीपल लेयर के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती है।

सम्बंधित ख़बरें

Healthy Indian Snacks: जंक फूड की क्रेविंग को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 10 हेल्दी देसी स्नैक्स

Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका

Photo: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?

AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर

प्री वर्कआउट स्किन केयर पर एक्सपर्ट की राय

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, वर्कआउट से पहले कौन-सा स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाना चाहिए, यह आपकी स्किन टाइप और इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर करता है।

  • अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो हल्का जेल-बेस्ड या ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • बाहर एक्सरसाइज करने जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • भारी क्रीम और मेकअप से बचें, क्योंकि पसीने के साथ मिलकर ये आपके पोर्स को बंद कर सकते हैं और एक्ने या स्किन इरिटेशन का कारण बन सकते हैं।
  • ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोगों को खासतौर पर नो-मेकअप लुक अपनाने की सलाह दी जाती है।

स्किन केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

पोस्ट वर्कआउट स्किन केयर क्यों है जरूरी

वर्कआउट के बाद स्किन की सही देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, क्यों कि वर्कआउट के दौरान बहुत पसीना होता है, जिसे बार-बार पोंछने या हाथ लगाने से बैक्टीरिया हमारे स्किन पर चिपक जाते हैं, इसलिए पोस्ट वर्कआउट स्किन केयर बेहद जरूरी है। इसके लिए-

  • सबसे पहले चेहरे को जेंटल क्लींजर से साफ करें।
  • इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • ऐसे प्रोडक्ट्स का चयन करें, जिसमें हायलूरोनिक एसिड या सेरामाइड्स हों, क्योंकि ये त्वचा की नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
  • शरीर पर पसीना और कपड़ों की रगड़ से होने वाले बॉडी एक्ने से बचने के लिए हवादार और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें।

ये भी पढ़ें- Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें

जिम बैग (फोटो.सोशल मीडिया)

श्वेता तिवारी अपने जिम बैग में क्या रखती हैं

  • वर्कआउट स्नीकर्स
  • एक जोड़ी मोजे
  • डिस्पोजेबल तौलिया
  • एक्स्ट्रा टी-शर्ट
  • रेजिस्टेंस बैंड
  • लूप बैंड
  • हाइजीन पाउच
  • टॉयलेट्री पाउच
  • आफ्टर-शॉवर पाउच
  • सैनिटरी पैड
  • पैंटी लाइनर

अपने यूट्यूब वीडियो में श्वेता ने बताया कि वह घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले तौलिए की बजाय डिस्पोजेबल तौलिया इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि गीला तौलिया बैग में रखना भारी और असुविधाजनक होता है।

Shweta tiwari fitness gym bag essentials pre workout skincare tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 11:14 AM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Gym
  • Lifestyle News
  • Shweta Tiwari
  • Skincare Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.