-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Things To Understand Before Buying Beauty Products Beauty Products Buying Tips
Beauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
- Written By: रीता राय सागर
Beauty Products: ब्यूटी रूटीन में बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है। इसमें जरूरी होता है आप जो भी लगाएं, वो आपके त्वचा के अनुरूप हो और सेफ हो।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Beauty Products Buying Tips: खूबसूरत लगना हर महिला को पसंद आता है और इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट लगाती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में अकसर ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले लोग सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हैं।
आजकल बाजार में तरह–तरह के प्रोडक्ट मिलते है, लेकिन कौन सा प्रोडक्ट आपके स्किन के लिए सही है या किसमें कौन सी इनग्रेडिएंट है, जो आपके स्किन को हेल्दी बनाए रखे ये समझना मुश्किल होता है, क्योंकि इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है।
स्किन केयर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
बेसिक प्रोडक्ट का करें अधिक प्रयोग
यदि आप रोजाना मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ बेसिक और सुरक्षित प्रोडक्ट्स शामिल किए जा सकते हैं। जैसे हल्का फेस वॉश, मॉइश्चराइज़र, सनस्क्रीन, लिप बाम, माइल्ड शैम्पू और बॉडी लोशन लगाना सही रहता है। इन सबमें सनस्क्रीन सबसे जरूरी प्रोडक्ट् है, क्योंकि यह त्वचा को सूरज की हानिकारक युवी किरणों से बचाता है। ये किरणें टैनिंग, झुर्रियां, पिगमेंटेशन और समय से पहले स्किन की एजिंग को बढ़ाती हैं। लंबे समय तक बिना सुरक्षा के धूप में रहने से स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल
Diabetes Control Tips: हाई ब्लड शुगर से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें शुगर मैनेज
Monsoon Grocery List: बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता
PV Sindhu Bedtime Drink: सोने से पहले यह हेल्दी ड्रिंक कभी नहीं छोड़तीं पीवी सिंधु, जानें इसके फायदे
सोशल मीडिया को न करें फॉलो
आजकल लोग सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर नए ब्यूटी ट्रेंड को जल्दी फॉलो करने लगते हैं। कई लोग एक साथ बहुत सारे सीरम, क्रीम और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से त्वचा को फायदा होने की बजाय नुकसान हो सकता है।
इससे स्किन में जलन, रैशेज, पिंपल्स और एलर्जी हो सकती है। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। किसी की त्वचा ऑयली, तो किसी की ड्राई और किसी की सेंसिटिव। इसलिए हमेशा अपनी त्वचा और उम्र के हिसाब से ही प्रोडक्ट का चयन करना चाहिए। सरल और कम प्रोडक्ट्स वाली रूटीन, लंबे समय में ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद रहती है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए 10 स्टेप रूटीन की जरूरत नहीं होती है।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)
जानें असुरक्षित ब्यूटी प्रोडक्टस
ब्यूटी एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय तक ज्यादा इस्तेमाल करने पर शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। मसलन त्वचा में जलन पैदा करना, हार्मोन का संतुलन बिगाड़ना, लंबे समय में स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं। इन प्रोडक्टिस में हेयर डाई, फेयरनेस क्रीम, डिओडोरेंट, नेल प्रोडक्ट्स और स्किन को गोरा करने वाली क्रीम्स में कई बार हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं। इनका लगातार और बिना सावधानी के इस्तेमाल शरीर पर धीरे-धीरे असर डाल सकता है।
खरीदे ब्रांडेड प्रोडक्टस
आजकल बाजार और ऑनलाइन कई नकली या बिना सही जांच वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बेचे जा रहे हैं। इनमें मरकरी, स्टेरॉयड्स या हैवी मेटेल्स जैसे हानिकारक पदार्थ हो सकते हैं, जो त्वचा और शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा ब्रांडेड कंपनी के प्रोडक्ट्स ही खरीदने चाहिए, भले ही कितने महंगे हो, क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट के निर्माण से पहले अच्छे से शोध किए जाते हैं। किसी भी ब्यूटी उत्पाद को खरीदने से पहले उसके लेबल को अच्छी तरह से पढ़ें। अगर किसी प्रोडक्ट को लगाने के बाद जलन, खुजली, लालपन, रैशेज, त्वचा का काला पड़ना या सांस लेने में परेशानी हो, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ब्यूटी या स्किनकेयर प्रोडक्ट को खरीदते समय दें ध्यान
ज्यादातर प्रोडक्टिस पर डिटेल में उसके निर्माण में उपयोग किए गए इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट लिखी होती है, उसे ध्यान पढ़ना और समझना चाहिए। कुछ केमिकल्स जैसे पैराबेन्स (Parabens), फॉर्मल्डिहाइड छोड़ने वाले प्रिज़र्वेटिव्स, फ्थैलेट्स, सल्फेट्स, अमोनिया, ट्राइक्लोसैन, मरकरी और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस आदि मौजूद होते हैं, जिसके बुरे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
-
पैराबेन्स
इसका इस्तेमाल क्रीम और मेकअप को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है, लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल शरीर के हार्मोन पर असर डाल सकता है।
-
फ्थैलेट्स
यह परफ्यूम और नेल प्रोडक्ट्स में पाए जाते हैं, ये भी हार्मोन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)
-
फॉर्मल्डिहाइड
कुछ हेयर और नेल ट्रीटमेंट्स में इस्तेमाल होने वाले फॉर्मल्डिहाइड वाले केमिकल्स आंखों, त्वचा और सांस की तकलीफ का कारण बन सकते हैं।
-
मरकरी
मरकरी, गोरा करने की क्रीम्स में पाया जाता है, जो त्वचा, किडनी और दिमाग से जुड़ी नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आर्टिफिशियल खुशबू वाले केमिकल्स सामान्य लग सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों में ये एलर्जी, सिरदर्द, अस्थमा या त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल साधवानी से करना चाहिए। अधिक एल्कोहल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान करते हैं।
-
अमोनिया
ये ज्यादातर हेयर कलर और हेयर डाई में इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों की परत को खोलता है, ताकि रंग बालों के अंदर तक जा सके, लेकिन बार-बार अमोनिया वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बाल और स्कैल्प दोनों खराब हो सकते हैं। इससे खुजली, जलन, लालपन, बालों का सूखना और बाल टूटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बंद जगह में अमोनिया की तेज गंध आंख, नाक और सांस लेने में भी परेशानी पैदा कर सकती है, जिन लोगों को अस्थमा या सेंसिटिव स्किन की समस्या है, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
-
सल्फेट्स
शैम्पू में पाए जाने वाले सल्फेट्स बालों और स्कैल्प का प्राकृतिक तेल हटा देते हैं, जिससे बालों में ड्राईनेस की प्रॉब्लम और स्कैल्प में जलन हो सकती है।
-
लेड
कुछ सस्ते लिपस्टिक और लिप प्रोडक्ट्स में लेड हो सकता है, जो लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
लिप प्रोडक्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)
-
ट्राइक्लोसैन
यह कुछ एंटीबैक्टीरियल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होता है, शरीर के हार्मोन पर असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें- Face Serum: जवां और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सीरम खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी इंग्रेडिएंट्स
किन बातों का रखें ध्यान
- इसके अलावा किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले कुछ खास बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा तेज केमिकल्स और तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए। कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
- प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देख लें।
- मेकअप के सामानों में खासकर लिपस्टिक और आंखों का मेकअप, किसी और के साथ साझा नहीं करना चाहिए। इससे इंफेक्शन के चांसेज बढ़ते हैं।
- जल्दी गोरा होने के लिए फेयरनेस क्रीम, ब्लीच और ज्यादा स्क्रब का बार-बार इस्तेमाल कभी न करें, इससे त्वचा खराब हो सकती है।
Things to understand before buying beauty products beauty products buying tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 38 की मौत और 80 हजार घरों में जल संकट
Aug 02, 2026 | 09:29 AMपुणे में मूसलाधार बारिश का कहर: कई बांधों से छोड़ा गया पानी, नदियां उफान पर; बाढ़ का हाई अलर्ट
Aug 02, 2026 | 09:28 AMबुलंदशहर में दरिंदगी की हदें पार, 12 साल की मासूम की निर्मम हत्या, रेलवे स्टेशन के पीछे मिली अर्धनग्न लाश
Aug 02, 2026 | 09:24 AMHormonal Health: 8 साल में प्यूबर्टी और 15 में डायबिटीज! भारतीय लड़कियों में क्यों बढ़ रहा है हार्मोनल संकट?
Aug 02, 2026 | 09:17 AMकब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Aug 02, 2026 | 09:17 AMनोएडा प्राधिकरण की कथित लापरवाही फिर चर्चा में, खुले टैंक में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत
Aug 02, 2026 | 09:09 AMमहाराष्ट्र: जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति के लिए TET/CTET अनिवार्य, 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के आदेश
Aug 02, 2026 | 09:04 AMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














