Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
Chia Seeds/Chia Yogurt: चिया सीड्स हमारे पाचन तंत्र के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है, यह तो सभी को पता है। आइए जानते है, इसे किस तरीके से खाने से यह शरीर को अधिकाधिक लाभ देगा।
- Written By: रीता राय सागर
चिया सीड्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Chia Seeds Or Chia Yogurt: चिया सीड्स के छोटे-छोटे दाने भले ही आकार में छोटे हो, लेकिन इनमें पोषक तत्वों का खजाना होता है। चिया सीड्स आपके संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद है। इस छोटे से सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए इन्हें सुपरफूड्स कहा जाता है।
वैसे तो चिया सीड्स खाने के कई तरीके हैं। पानी में रात भर भिगोकर, दही के साथ, ओट्स में या फिर किसी भी पुडिंग में या हेल्दी ड्रिंक में मिक्स करके लिया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर मानते हैं कि चिया सीड्स को भिगोकर खाना सबसे बेहतर तरीका है। कुछ घंटों तक चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाने से इसे पचाने में आसानी हो जाती है और ब्लोटिंग की समस्या में राहत मिलती है। चिया सीड्स को रात भर या कम से कम 20 मिनट तक पानी में भिगोने के बाद ही खाना चाहिए।
चिया वॉटर या चिया योगर्ट?
एक्सपर्ट मानते हैं कि चिया वॉटर की तुलना में चिया योगर्ट खाना अधिक फायदेमंद है। इसकी वजह यह है कि चिया सीड्स में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है, जबकि दही यानी योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसलिए दही और चिया सीड्स का कॉम्बिनेशन ओवर ऑल गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
चिया सीड्स (फोटो.सोशल मीडिया)
चिया सीड्स खाने का सही समय
विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह के समय चिया सीड्स खाना सबसे अच्छा माना जाता है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर शरीर में सही तरीके से काम कर सके, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। चिया सीड्स पानी को एब्जॉर्ब करता है और फूलता है, जिससे शरीर तक फाइबर अच्छी तरह से पहुंचता है।
चिया सीड्स से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
चिया सीड्स न केवल पाचन तंत्र के लिए बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
- इनमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन और लिवर हेल्थ को सपोर्ट करता है।
- मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।
चिया सीड्स (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या कहती है हार्वर्ड की रिपोर्ट?
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और नियमित रूप से इनका सेवन करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।
- पाचन तंत्र बेहतर होता है।
- वजन कम करने में मददगार।
- शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद मिल सकती है।
- डायबिटीज मैनेजमेंट में सहायक ।
- लॉन्ग टर्म में होने वाली बीमारियों के जोखिम को कम करना।
- चिंता और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में भी चिया सीड्स असरदार है।
लंबे समय तक पेट भरा रखता है
चिया सीड्स जब पानी या किसी तरल पदार्थ में डाले जाते हैं, तो वह उसे सोखकर जेली जैसी बन जाती है। इसी कारण से इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, भूख कम लगती है और दिनभर में कैलोरी के अधिक सेवन से बचा जा सकता है।
