कलमकारी पैंटिंग- भारत की इस कला के बारे में जानकारी देते चलें तो, इसका इतिहास 3 हजार साल पुराना माना गया है। फारसी डिजाइन से इस कला की अलग पहचान है। कलमकारी कला एक तरह से ऐसी कला है जिसमें “कलम से बने रेखाचित्र” दर्शाएं जाते है। कलमकारी हलके, प्राकृतिक रंगों, जैसे कि हरे, लाल, इंडिगो, मस्टर्ड और काले रंगों के प्रयोग से पहचानी जाती है। पारंपरिक कथाओं को इस पैंटिंग में दिखाया जाता है।