आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
How To Increase Stamina : गर्मियों शुरू होते ही लोगों के मन में ये विचार आता है, कि शरीर में पसीना आने से सभी तरह के विषयुक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते है परंतु ऐसा क्या सच में होता है?
- Written By: वंदना शर्मा
हेल्थी लाइफ स्टाइल (सोर्स सोशल मीडिया)
Daily Exercise Routine At Home: गर्मियां शुरू होते ही लोगों के मन में ये विचार आता है कि शरीर में पसीना आने से सभी तरह के विषयुक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? हेल्थ एक्सपर्ट का इस बारे में क्या कहना है। हम आपको यह भी बताएंगे कि रोजाना व्यायाम करना क्यों जरुरी है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा बताती है कि पसीना ही शरीर से घटक पदार्थ बाहर निकालने का एकमात्र जरिया नहीं है। ये काम हमारे शरीर में लिवर और किडनी करते हैं। गर्मियों में व्यायाम करना क्यों जरूरी होता है उस पर बात करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज व्यायाम करने से आपके शरीर में रक्त संचार ओर बेहतर हो जाता है। जब आपके शरीर में रक्त संचार अच्छे से होता है, तो ये हर हिस्से में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को पहुंचाने में सहायता करता है। साथ ही ये आपके लिम्फेटिक सिस्टम को भी सक्रिय रखता है।
एक्सरसाइज शरीर को बनाती है हीट-रेडी
गर्म मौसम में रोज व्यायाम करने से आपके शरीर को गर्मी सहन करने के लिए तैयार करता है। पूजा मखीजा बताती हैं कि हल्की-फुल्की कसरत करने जैसे: तेज चलना, स्ट्रेचिंग रक्त धमनियों को हेल्थी बनाए रखने में कारगर साबित होता है। इससे आप तनाव से दूर रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
जानिए कैसे व्यायाम शरीर को गर्मी के अनुकूल बनाता है?
रोज व्यायाम करने से आपके शरीर से पसीना तरीके से बाहर निकालने में सहायता करता है। प्लाज्मा में भी वृद्धि होती है। ये प्रक्रिया ह्रदय की कार्य क्षमता को भी बेहतर करती है। शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र भी मजबूत होता है। देखा जाए तो गर्मी में आपको कम थकान महसूस होती है और ये हीट स्ट्रेस के खतरे को भी कम करता है।
शोधों में भी साबित हुए व्यायाम के लाभ
शोध भी इस बात को सही बताते हैं। जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में छपे एक अध्ययन के अनुसार गर्मी में व्यायाम करने से शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है। इसी तरह फिजियोलॉजिकल रिव्यूज जर्नल में कहा गया है कि व्यायाम रक्त वाहिकाओं के कार्य को सीधे प्रभावित करता है।
ये भी पढ़े : राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
सही तैयारी के साथ करें व्यायाम
गर्मी में व्यायाम करना कोई सजा नहीं बल्कि समझदारी है। सुबह-शाम का चयन करें, पर्याप्त मात्र में पानी पीएं, व्यायाम की तीव्रता को मौसम के अनुसार समायोजित करें और शरीर के संकेतों पर ध्यान दें। साथ ही हेल्थी खाना खाए।
