-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Roasted Gram Is Beneficial For Health
भुने चने हर दिन खाने से इम्यूनिटी होगी बूस्ट, हेल्थ से जुड़े इन मामलों में है बड़े फायदेमंद, आज़मा कर देखें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: भुने चने सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। चने को प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता हैं। एक मुठ्ठी रोजाना भुने चने खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। बहुत से लोग भुने चने सिर्फ स्वाद के लिए खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि ये स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के गुणों से भरपूर होते हैं।
इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन से भरपूर माने जाते हैं। भुने हुए चने खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। रोजाना इनका सेवन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं। आइए जानें भुने चने के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों के लिए भुने चने खाना काफी फायदेमंद माना जाता हैं। भुने चना खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता हैं। इसका रोजाना सेवन करने से शुगर की प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है।
गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के चलते आज लगभग कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा कई बीमारियों के कारण भी कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करती हैं और परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, चने प्रोटीन और न्यूट्रिएंट का भंडार माना जाता है। भुने चने का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को भुने चने खाने चाहिए क्योंकि, ये एक हेल्दी स्नैक्स है। जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम लेकिन प्रोटीन और आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है। और, महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों की जरूरत बहुत ज्यादा होती है।
कमजोरी के कारण अक्सर महिलाओं की कमर में दर्द रहता हैं। ऐसी महिलाएं अगर दो मुट्ठी भुने चने रोजाना खाती हैं, तो कमर दर्द से राहत मिलती है। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी मसल्स को रिलैक्स करता है।
यह शरीर में से एनीमिया की कमी भी दूर करने में मदद करते हैं। भुने हुए चने में आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है यह शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में यदि आपके शरीर में खून की कमी हो तो इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Roasted gram is beneficial for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
152 पेपर लीक, दोषियों को सजा नहीं…शिक्षा व्यवस्था पर राहुल ने उठाए सवाल, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें
Jul 22, 2026 | 05:27 PMउद्धव ठाकरे हमेशा गलत मंच ही चुनते हैं… ठाकरे गुट प्रमुख पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का तंज
Jul 22, 2026 | 05:27 PMकॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रोयाेजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला
Jul 22, 2026 | 05:21 PMराजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए
Jul 22, 2026 | 05:19 PMSIR अभियान की धीमी रफ्तार! नागपुर के 46 लाख मतदाताओं में सिर्फ 16 लाख का ही पंजीयन
Jul 22, 2026 | 05:18 PMतस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
Jul 22, 2026 | 05:13 PMपश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन: चर्चगेट-विरार ट्रैक किनारे बने 9,500 अवैध अतिक्रमणों को हटाने का अभियान शुरू
Jul 22, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














