कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रायोजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला

Ravindra Chavan On CJP Protest: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने नीट विवाद को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन को प्रायोजित बताया है। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे के चेहरों का जल्द खुलासा होगा।
Maharashtra BJP chief Ravindra Chavan says CJP protest sponsored it exposed
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ravindra Chavan On NEET Exam Protest: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर अब सियासत और गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन आंदोलनों को सीधा प्रायोजित करार दिया है। चव्हाण ने दावा किया कि छात्रों के नाम पर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के पीछे जो राजनीतिक और अन्य ताकतें खड़ी हैं, उनका बहुत जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

जल्द सामने आएगा प्रायोजकों का सच

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रवींद्र चव्हाण ने विपक्षी दलों और आंदोलनकारियों पर तीखा हमला बोला। चव्हाण ने कहा कि दिल्ली में चल रहा यह विरोध-प्रदर्शन पूरी तरह से प्रायोजित है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की एक बड़ी लहर चल रही है और कुछ ताकतें इसे पचा नहीं पा रही हैं। अगले कुछ ही दिनों में जनता के सामने यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि इस आंदोलन को कौन फाइनेंस और स्पॉन्सर कर रहा है।

रवींद्र चव्हाण का विपक्षी दलों पर बड़ा हमला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने आरोप लगाया कि देश के विपक्षी दलों का कोई साझा जनहित का एजेंडा नहीं है। वे छात्रों के मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं और इस विरोध-प्रदर्शन में अपने-अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए मौके तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा कि इस आंदोलन को किसने प्रायोजित किया है और यह बात जनता के सामने आ जाएगी।

नीट पेपर लीक मामले में आराेपियों पर हुई कार्रवाई

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में 7-8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे जेल में हैं। रवींद्र चव्हाण नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के मौके पर आयोजित 'महायज्ञ' कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

20 जुलाई को निकला था संसद मार्च

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले की जवाबदेही, शिक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर करोच जनता पार्टी के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन शुरू था। 20 जुलाई को CJP के नेतृत्व में युवाओं ने संसद तक मार्च निकाला। संसद तक पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ी और अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षबलों ने लाठीचार्ज कर पदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com