Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Methi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर

Methi For Hair: त्वचा की समस्याओं से लेकर डैंड्रफ तक, मेथी बालों के झड़ने की समस्या से निपटने में भी आपकी मदद करता है। आइए जानते हैं बालों के लिए मेथी के इस्तेमाल का तरीका।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 28, 2026 | 10:00 AM

मेथी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Methi Seeds For Hair Growth Naturally: हमारी रसोई सेहत के अनमोल खजानों से भरपूर है। हमारे किचन में लौंग, हल्दी और मेथी जैसे कई मसाले होते हैं, जो हमारे स्किन व बालों के लिए फायदेमंद है।

भारत में मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने तक ही सीमित नहीं है। इनमें खूबसूरती बढ़ाने के भी कई गुण होते हैं और ये हमारी त्वचा और बालों के लिए कमाल कर सकते हैं। ऐसा ही एक भारतीय मसाला है मेथी। मेथी को पीढ़ियों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए आजमाया और परखा गया है। त्वचा की समस्याओं से लेकर डैंड्रफ तक, यह बालों के झड़ने की समस्या से निपटने में भी मददगार है।

डैंड्रफ के लिए मेथी हेयर मास्क

हेयर मास्क के लिए 3 बड़े चम्मच मेथी के दाने लें और उन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह इन भिगोए हुए मेथी के दानों को ग्राइंड करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। दानों को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच ताजे नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों के सिरों पर अच्छे से लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सल्फेट-फ्री, नैचुरल शैम्पू से वॉश कर लें।

सम्बंधित ख़बरें

Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें

Homemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी

Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां

Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत

मेथी (फोटो.सोशल मीडिया)

मेथी हेयर सीरम

आसानी से बनने वाले इस हेयर सीरम का इस्तेमाल आप रोज़ाना रात को सोने से पहले कर सकते हैं। प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर मेथी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, साथ ही बालों की जड़ों को मज़बूत करती है और बालों के झड़ने, पतले होने और दोबारा उगने में होने वाली दिक्कतों को रोकती है। आपको बस एक गिलास पानी में मेथी को भिगोकर रखनी है। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें और फिर पानी को छान लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रखें और रोज़ाना रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें।

मेथी (फोटो.सोशल मीडिया)

हेल्दी स्कैल्प के लिए मेथी

मेथी दाना के साथ हिना पाउडर को मिलाकर लगाने से  यह सिर्फ बालों को रंग ही नहीं देता, बल्कि स्कैल्प को भी साफ करता है। हिना पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

मॉइस्चराइजिंग असर के लिए मेथी

मेथी के सूखे दाने लेकर उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब 2 बड़े चम्मच ऑर्गेनिक ऑलिव ऑयल गरम करें और उसमें 4 बड़े चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को अपने हाथों से स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसे धो लें। इससे बाल सिल्की और मुलायम बनेंगे।

मेथी (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें

लंबे और चमकदार बालों के लिए मेथी

एक बर्तन में 3 बड़े चम्मच मेथी के दाने को रात भर भिगोकर रखें और अगली सुबह पानी छान लें। शैम्पू और कंडीशनर लगाने के बाद, इस पानी से अपने बालों को आखिरी बार धोएं। इसे हर दिन करें, इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।

Methi seeds for hair growth benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 10:00 AM

Topics:  

  • Hair Beauty Tips
  • Hair fall issue
  • Health Tips
  • Lifestyle News
  • Natural hair mask

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.