Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Raksha Bandhan Food Safety: राखी पर मिठाई खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, खुशियां पड़ सकती है फीकी

Rakhi Sweets: बिना मिठाइयों के हर त्योहार अधूरा सा लगता है, लेकिन रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय सिर्फ स्वाद नहीं, उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा पर भी ध्यान दें, ताकि त्योहार की खुशियां दोगुनी हो जाए।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 28, 2026 | 01:32 PM

राखी की मिठाई (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Food Safety Tips For Festivals: कोई भी त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। इस दिन बाजार में मिठाइयों की भरमार होती है, लेकिन यह बात भी सच है कि त्योहार में मिलावटी या बासी मिठाइयां भी बाजार में मिलती है। ऐसे में सिर्फ स्वाद देखकर मिठाई खरीदना सही नहीं है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपने परिवार को मिलावटी और खराब मिठाइयों के सेवन से बचा सकते हैं।

मिठाई खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

  • सिर्फ चमकदार रंग देखकर मिठाई न खरीदें

बहुत ज्यादा चमकीले या असामान्य रंग वाली मिठाइयों में कृत्रिम रंग मिलाए हो सकते हैं। हमेशा नेचुरल रंग और सामान्य दिखने वाली मिठाई ही खरीदें।

  • एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें

अगर मिठाई पैक्ड है, तो उसका एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। खुली मिठाई खरीदते समय दुकानदार से जरूर पूछें कि वह कब बनाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Khichdi Recipe: सेहत से भरपूर खिचड़ी को बनाएं स्वाद का खजाना, जानें इसे बनाने का सटीक माप

World Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे

Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज

बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद

  • चांदी का वर्क असली है या नहीं, जांच लें

कुछ दुकानों में असली चांदी की जगह एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जाता है। असली चांदी का वर्क बहुत पतला होता है और हाथ लगाने पर आसानी से टूट जाता है, जबकि नकली वर्क मोटा और सख्त दिखाई दे सकता है।

  • मिठाई की खुशबू और बनावट पर ध्यान दें

अगर मिठाई से खट्टी या अजीब सी गंध आ रही हो या उसकी सतह चिपचिपी या बहुत सूखी लगे, तो उसे खरीदने से बचें। यह बासी होने का संकेत हो सकता है।

  • हमेशा भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें

ऐसी दुकानों से मिठाई खरीदें जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता हो और अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाई मिलती हो। भीड़भाड़ वाले इलाकों में त्योहार के दौरान सड़क किनारे बिना ढकी मिठाई खरीदने से बचें।

खोया और पनीर से बनी मिठाइयों में रखें खास सावधानी

कलाकंद, रसगुल्ला, रसमलाई, मिल्क केक और अन्य डेयरी प्रोडक्ट से बनी मिठाइयां जल्दी खराब हो सकती हैं। इन्हें खरीदते समय ताजगी और सही स्टोरेज का विशेष ध्यान रखें।

  • घर लाने के बाद सही तरीके से रखें

अगर मिठाई तुरंत नहीं खानी है, तो उसे फ्रिज में रखें। लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज

घर पर इन तरीकों से कर सकते हैं मिठाई की जांच

  • खोया हाथ में रगड़ने पर चिकना महसूस होना चाहिए। बहुत ज्यादा दानेदार या रबर जैसा टेक्सचर मिलावट का संकेत हो सकता है।
  • चांदी का वर्क उंगली से छूने पर आसानी से टूट जाए तो असली माना जाता है।
  • मिठाई से खट्टी या तेज गंध आए तो उसे न खरीदें।
  • मिठाई पर फफूंदी, नमी या रंग बदलने के संकेत दिखें तो उसका सेवन न करें।
  • कुछ मिठाइयों जैसे खोए और मावा में डिटर्जेंट मिला होता है। अगर आप मिठाई के एक टुकड़े को गर्म पानी में घोलें और झाग बनने लगे, तो इसमें डिटर्जेंट की मिलावट हो सकती है।
  • अगर मिठाई में घी की जगह वनस्पति तेल मिला हो, तो उसकी गंध और स्वाद अलग होगा। शुद्ध घी से बनी मिठाई में घी और चीनी की सुगंध होती है और वह ज्यादा चिकनी नहीं लगती।
  • कुछ मिठाइयों में चीनी की जगह सस्ते स्वीटनर या केमिकल मिले होते हैं, जिनका स्वाद कड़वा या मेटलिक हो सकता है। असली चीनी से बनी मिठाई का स्वाद साफ और स्वादिष्ट होता है।
  • अगर आप त्योहार पर पैक्ड मिठाई खरीद रहे हैं, तो उस पर FSSAI का मार्क, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें।

Raksha bandhan food safety mistakes to avoid while buying sweets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • Desert Recipes
  • festival season
  • Festival Special
  • Food Recipes
  • Raksha Bandhan
  • Sweet Dish
  • Today's Special News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.