Khichdi Recipe: सेहत से भरपूर खिचड़ी को बनाएं स्वाद का खजाना, जानें इसे बनाने का सटीक माप
Indian Khichdi: खिचड़ी ऐसा व्यंजन है, जिसे हर भारतीय घरों में बनाया और खाया जाता है, लेकिन कई बार खिचड़ी बेहद सादी और चिपचिपी बन जाती है। आइए सादी सी खिचड़ी को बनाने का परफेक्ट तरीका जानते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
खिचड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)
Khichdi Recipe At Home: खिचड़ी भारतीय रसोई का एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है, जो हर घर में बनाई जाती है। यह स्वाद, सेहत और सादगी का बेहतरीन मेल माना जाता है। हल्का भोजन करने का मन हो या तबीयत ठीक न हो, खिचड़ी हमेशा पहली पसंद होती है। इसके कई वेरिएशन बनाए जा सकते हैं, लेकिन कुछ आसान टिप्स और खास तरीकों से आप साधारण खिचड़ी को भी बेहद स्वादिष्ट बना सकते हैं, जो सभी को पसंद आएगी।
सही सामग्री का करें चुनाव
स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सही सामग्री चुनें। आप अरहर दाल, मूंग दाल या मसूर दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मूंग दाल की खिचड़ी सबसे हल्की और स्वादिष्ट मानी जाती है। दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर 15–20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे खिचड़ी जल्दी पकती है और उसका टेक्सचर भी बेहतर आता है।
तड़का ही बढ़ाएगा स्वाद
खिचड़ी का असली स्वाद उसके तड़के में छिपा होता है। सिर्फ नमक और हल्दी डालने के बजाय देसी घी में जीरा, हींग, अदरक और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। अगर स्वाद को और खास बनाना चाहते हैं, तो इसमें लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी का छोटा टुकड़ा भी डाल सकते हैं। ये मसाले खिचड़ी को शानदार खुशबू देते हैं और स्वाद भी दमदार होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
खिचड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)
सब्जियां डालकर बनाएं ज्यादा पौष्टिक
खिचड़ी में गाजर, मटर, बीन्स, फूलगोभी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाने से न सिर्फ इसका पोषण बढ़ता है, बल्कि स्वाद भी बेहतर हो जाता है। रंग-बिरंगी सब्जियां खिचड़ी को देखने में भी आकर्षक बनाती हैं और यह पेट भरने वाला भोजन हो जाता है। बच्चों को भी इसे आसानी से खिलाया जा सकता है।
भूनकर पकाएं दाल और चावल
अगर आप खिचड़ी का स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं, तो दाल और चावल को पकाने से पहले हल्का-सा सूखा भून लें। इससे इनमें हल्का नट्टी फ्लेवर आता है और खिचड़ी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इससे खिचड़ी का स्वाद सोंधा हो जाता है।
देसी घी का लगाएं अंतिम तड़का
जब खिचड़ी पूरी तरह तैयार हो जाए, तो ऊपर से एक चम्मच शुद्ध देसी घी डालें। इसके बाद बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा-सा भुना जीरा पाउडर छिड़कें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और ताजगी दोनों बढ़ जाती है।
खिचड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)
खिचड़ी के लिए परफेक्ट रेशियो
एक अच्छी कंसिस्टेंसी वाली खिचड़ी बनाने के लिए चावल और दाल का अनुपात बराबर रखें, लेकिन इसमें पानी की मात्रा पांच गुना के करीब होनी चाहिए।
खिचड़ी के साथ सर्व करें….
खिचड़ी को दही, पापड़, अचार या लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें। इससे साधारण-सी खिचड़ी भी एक स्वादिष्ट बन जाती है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप रोज की खिचड़ी को भी इतना लाजवाब बना सकते हैं कि घर के सभी लोग बार-बार इसकी फरमाइश करेंगे।
