World Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे
Medicinal Plants: अगर आप प्राकृतिक उपचार पर भरोसा रखते हैं, तो कुछ औषधीय पौधे हैं, जिनमें अद्भुत गुण मौजूद हैं। प्राचीन समय से इन पौधों का इस्तेमाल होता आया है, आइए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे।
- Written By: रीता राय सागर
औषधीय पौधे (फोटो.सोशल मीडिया)
Best Medicinal Plants For Home: प्रकृति ने हमें साफ-स्वच्छ हवा और पानी के साथ-साथ कई ऐसे औषधीय पौधे भी दिए हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आज के दिन आप अपने घर, बालकनी या किचन गार्डन में ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो न केवल हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि इम्यूनिटी मजबूत करने और कई सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी मददगार हैं।
कौन से हैं वो औषधीय पौधे
-
तुलसी
तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। सर्दी-खांसी और मौसमी संक्रमण के दौरान भी इसका उपयोग पारंपरिक रूप से किया जाता है।
-
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा और पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी लोकप्रिय है। इसका जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। कुछ शोध बताते हैं कि सीमित मात्रा में इसका उपयोग पाचन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, संरक्षण पर भी जोर: मिशन ग्रीन मानसून के पांचवें चरण में नासिक वासियों का दिखा उत्साह
Tulsi Plant Vastu Tips: घर में तुलसी है तो सावधान; भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना पौधा जल्दी सूख सकता है
औषधीय पौधे (फोटो.सोशल मीडिया)
-
पुदीना
पुदीना पाचन संबंधी समस्याओं में राहत देने के लिए जाना जाता है। इसकी पत्तियां चाय, चटनी और पेय पदार्थों में इस्तेमाल की जाती हैं। इसकी खुशबू भी ताजगी का एहसास कराती है।
-
गिलोय
गिलोय को आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में और विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति के लिए यह समान रूप से उपयुक्त नहीं हो सकता।
-
लेमनग्रास
लेमनग्रास की चाय अपने ताजगी भरे स्वाद और सुगंध के लिए पसंद की जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने का काम करती है।
औषधीय पौधे (फोटो.सोशल मीडिया)
-
अदरक
अदरक का पौधा घर में आसानी से उगाया जा सकता है। यह मतली, पाचन संबंधी परेशानियों और गले की खराश में पारंपरिक रूप से उपयोग किया जाता रहा है। कई अध्ययनों में इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भी उल्लेख पाया जाता है।
-
हल्दी
हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन एक पावपरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक माना जाता है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने और समग्र स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में मदद करता है।
-
रोजमेरी
रोजमेरी एक सुगंधित हर्ब है, जिसका उपयोग भोजन और हर्बल टी में किया जाता है। शुरुआती शोध बताते हैं कि यह याददाश्त और एकाग्रता को सपोर्ट करने में मददगार हो सकती है, हालांकि इस पर अभी और अध्ययन की जरूरत है।
औषधीय पौधे (फोटो.सोशल मीडिया)
-
कैमोमाइल
कैमोमाइल का उपयोग हर्बल टी के रूप में काफी लोकप्रिय है। इसे तनाव कम करने, शरीर को रिलैक्स करने और बेहतर नींद में मददगार माना जाता है। हालांकि, जिन लोगों को डेजी परिवार के फूलों से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
