-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Rainy Season Hair Care Tips To Get Itching Free Scalp In Monsoon
Monsoon Haircare Tips: बारिश में भीगने के बाद सिर में होती है खुजली? अपनाएं ये 5 आसान उपाय
- Written By: रीता राय सागर
Itchy Scalp In Monsoon: बारिश के पानी में मस्ती करते हुए बाल गीले हो जाते हैं और इसमें खुजली की प्रॉब्लम होने लगती है। आइए जानते हैं बारिश के पानी में भीगे बालों में होने वाली खुजली से कैसे पाएं राहत।

हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
How To Get Rid Of Itchy Scalp: जून के महीने में हुई पहली बारिश बेतहाशा गर्मी से राहत तो देती है, लेकिन ये बारिश अपने साथ कई तरह की स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी साथ लेकर आता है। बारिश में भीगना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसके बाद सिर में खुजली, स्कैल्प में जलन और डैंड्रफ की समस्या होने लगती है।
हालांकि, एक्सपर्ट मानते हैं कि बारिश का पानी पूरी तरह शुद्ध नहीं होता। इसमें धूल, प्रदूषण और अन्य कण भी मिले होते हैं और यही स्कैल्प पर जमा होकर खुजली और जलन पैदा करते हैं। इसके अलावा मानसून के दौरान बढ़ी हुई नमी से फंगल और बैक्टीरिया भी पनपते हैं।
इन 5 उपायों से स्कैल्प में होने वाली खुजली से राहत पाया जा सकता है
बारिश में भीगने के बाद बालों को वॉश करें
कई लोग बारिश में भीगने के बाद बालों को ऐसे ही सूखने देते हैं। यह आदत स्कैल्प की समस्याओं को बढ़ा सकती है। भीगने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें, ताकि बारिश के पानी के साथ जमा हुई गंदगी और प्रदूषक तत्व साफ हो जाएं। इससे बालों में खुजली होने की संभावना कम होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Perimenopause: 40 की उम्र से पहले दिख सकते हैं पेरीमेनोपॉज के संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
स्कैल्प को अच्छी तरह सूखने दें
गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर रखने या ढककर रखने से स्कैल्प में नमी बनी रहती है। यह फंगस और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। इसलिए बालों को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही बांधें।
हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
एलोवेरा जेल भी है असरदार
बारिश के पानी में भीगने के कारण अगर आपके बालों में खुलजी हो रही है, तो एलोवेरा जेल ठंडक पहुंचाने का काम कर सकती है। अगर खुजली ज्यादा हो रही है, तो स्कैल्प पर थोड़ी मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल लगाकर 20-30 मिनट तक रखें और फिर धो लें। इससे जलन और खुजली में राहत मिल सकती है।
हेयर प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल
मानसून में हेयर जेल, स्प्रे और अन्य स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का अधिक उपयोग स्कैल्प पर जमा होकर खुजली बढ़ा सकता है। अगर पहले से ही खुजली की समस्या है, तो कुछ दिनों के लिए इन उत्पादों का उपयोग कम कर दें।
ये भी पढ़ें- Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय

डैंड्रफ और इन्फेक्शन के लक्षणों को न करें इग्नोर
अगर आपको बालों में खुजली के साथ सफेद परतें, लाल चकत्ते, दर्द या अत्यधिक बाल झड़ने की समस्या हो रही है, तो यह सिर्फ बारिश का असर नहीं हो सकता। ऐसी स्थिति में स्किन डिजीज एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत होती है।
अपनी स्किन और हेयर का ख्याल रखते हुए बारिश का आनंद लिया जा सकता है।
Rainy season hair care tips to get itching free scalp in monsoon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
Jul 27, 2026 | 04:26 PMदुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखते ही मचा हड़कंप
Jul 27, 2026 | 04:24 PMKala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश
Jul 27, 2026 | 04:23 PMAnti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान
Jul 27, 2026 | 04:18 PMमहिला ने हाथों में उठाया विशालकाय सांप, वीडियो देखकर लोग बोले- ‘बिहार में कुछ भी हो सकता है’
Jul 27, 2026 | 04:17 PMLord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 27, 2026 | 04:15 PMपालघर MACT का बड़ा फैसला: 2017 हादसे में लकवाग्रस्त युवक को बीमा कंपनी देगी 1.06 करोड़ का मुआवजा
Jul 27, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














