Protein Powder: मसल्स गेन के लिए कौन-सा प्रोटीन पाउडर चुनें? 5 विकल्पों में समझें फर्क

Best Protein Powder: मसल्स बढ़ाने के लिए सही प्रोटीन पाउडर चुनना हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता। मिल्क प्रोटीन से लेकर यीस्ट और प्लांट प्रोटीन तक सही प्रोटीन चुनना जरूरी है।
Protein powder whey egg white yeast plant protein muscle gain.
प्रोटीन पाउडरफोटो.सोशल मीडिया

Protein Powder for Muscle Gain: प्रोटीन पाउडर चुनते समय सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि उसमें कितने ग्राम प्रोटीन है। आपका टारगेट, डाइट, लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन और बजट भी जरूरी है। व्हे, प्लांट व यीस्ट से लेकर एग प्रोटीन तक की अपनी खासियत है।

1. व्हे प्रोटीन कॉन्स्न्ट्रेट

Protein Powder
प्रोटीन पाउडरफोटो.सोशल मीडिया

व्हे प्रोटीन कॉन्स्न्ट्रेट (Whey Concentrate) दूध से पनीर बनाने के प्रोसेस में मिलने वाले व्हे से तैयार होता है। इसमें आमतौर पर करीब 70-80% प्रोटीन होता है। इसमें कुछ मात्रा में लैक्टोज और फैट भी रहता है। इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं, इसलिए यह मसल्स रिकवरी और डेली प्रोटीन नीड को पूरा करता है।

2. व्हे प्रोटीन आइसोलेट

Protein Powder
प्रोटीन पाउडरफोटो.सोशल मीडिया

व्हे आइसोलेट को अतिरिक्त फिल्ट्रेशन से तैयार किया जाता है। इसमें फैट और लैक्टोज की मात्रा व्हे कॉन्सन्ट्रेट की तुलना में काफी कम होती है। इसमें आमतौर पर 90% या उससे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, जो डेयरी लेते हैं लेकिन लैक्टोज और कार्बोहाइड्रेट या फैट कम रखना चाहते हैं। इसकी कीमत आमतौर पर ज्यादा होती है।

3. एग व्हाइट प्रोटीन

Protein Powder
प्रोटीन पाउडरफोटो.सोशल मीडिया

यह पाउडर अंडे के व्हाइट वाले हिस्से को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं और इसमें डेयरी नहीं होती। इसका इस्तेमाल शेक के अलावा बेकिंग और दूसरी रेसिपी में भी किया जा सकता है। जो डेयरी से बचना चाहते हैं, लेकिन एनिमल सोर्स से मिलने वाला प्रोटीन लेना चाहते हैं, उसके लिए बेस्ट है।

4. यीस्ट प्रोटीन

Protein Powder
प्रोटीन पाउडरफोटो.सोशल मीडिया

यीस्ट प्रोटीन को खास तरह की फर्मेंटेशन प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। यह डेयरी, सोया और ग्लूटेन फ्री ऑप्शन है। हालांकि हर प्रोडक्ट की सामग्री अलग हो सकती है। इसमें प्रोटीन के साथ जरूरी अमीनो एसिड भी मिलते हैं और यह डेली प्रोटीन नीड को भी पूरा करता है। जो लोग डेयरी या सोया से बचना चाहते हैं और एक अलग प्रोटीन ट्राई करना चाहते हैं, उसके लिए सही है। इसका मूल्य भी अन्य के अपेक्षाकृत कम है। साथ ही इसे पचाना भी आसान है।

Protein powder whey egg white yeast plant protein muscle gain.
Protein Product: प्रोटीन पाउडर और बार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें विशेष ध्यान

5. प्लांट बेस्ड या वीगन प्रोटीन

Protein Powder
प्रोटीन पाउडरफोटो.सोशल मीडिया

प्लांट प्रोटीन को आमतौर पर मटर, ब्राउन राइस, हेंप या पंपकिन सीड्स जैसे पौधों से मिलने वाले प्रोटीन को मिलाकर बनाया जाता है। कई मिक्स प्लांट प्रोटीन में अलग-अलग सोर्स को इसलिए मिलाया जाता है ताकि अमीनो एसिड प्रोफाइल बेहतर हो सके। यह डेयरी और लैक्टोज फ्री ऑप्शन चाहने वालों के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। हर प्लांट प्रोटीन का पोषण प्रोफाइल एक जैसा नहीं होता। खरीदते समय प्रति सर्विंग प्रोटीन, सामग्री और शुगर जरूर चेक करें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com