-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Yoga Is Important To Increase The Oxygen Level In The Body Do These 4 Yogasanas Daily
शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग है महत्वपूर्ण, रोजाना करें ये 4 योगासन
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
नई दिल्ली: योग मानव शरीर के लिए बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह न केवल मानसिक संतुलन बनाए रखता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। हम सब इस बता को जानते है कि जब पूरी दुनिया जब कोरोना से जंग लड़ रही थी, तब लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे, तब योग के जरिए शरीर में ऑक्सीजन लेवल को सुधारने की कोशिश की जा रही थी, कई लोगों ने उस दौरान योग को अपनाया और अपने हालत में सुधार पाया।
आपको बता दें कि ऐसे कई योगासन हैं जो शरीर में ऑक्सीजन को बढ़ाते हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी योग को वैश्विक स्तर पर लेकर गए है, जिसे आज विश्व भर में हर कोई अपना रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन और प्राणायाम बताने जा रहे है जो आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है, आइए जानते है, उन योगासन के बारे में….
इन योग से बढ़ेगा ऑक्सीजन लेवल
कपालभाति
ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए सबसे पहले आज हम आपको कपालभारती प्राणायाम के बारे में बताने जा रहे है, जी हां आपको कपालभाति प्राणायाम भी करना चाहिए, ताकि आपका ऑक्सीजन लेवल कम न हों। इसके लिए सबसे पहले लंबी गहरी सांस अंदर लें। अब धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ते जाएं। हालांकि कोरोना के मरीजों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सांस छोड़ते वक्त उन्हें किसी तरह का दबाव महसूस न हो। लेकिन अगर आप स्वस्थ है तो आम लोगों की तरह यह प्राणायाम कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
अनुलोम विलोम
साथ ही अनुलोम विलोम भी ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए मददगार साबिटी हो सकता है। शरीर में ऑक्सीजन लेवल सुधारने के लिए हमें अनुलोम विलोम करना चाहिए। अनुलोम विलोम में नाक के एक नथुने को दबाकर दूसरे नथुने से सांस छोड़ते हैं फिर जिससे सांस छोड़ी है उसी से वापस सांस लेनी है। इस तरह दोनों तरफ से यह क्रिया करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुलोम विलोम से टेंशन भी दूर होती है।
साई
दरअसल इस प्राणायाम में आपको पहले नाक के अंदर सांस भरनी है फिर ज्यादा से ज्यादा सांस को अंदर लेने के बाद सांस छोड़ते समय एक पाउट बनाना है। आपको होंठों को सिकोड़कर एक चोंच जैसी बनानी है, फिर थोड़ी सी ‘हा’ की आवाज के साथ सांस को बाहर छोड़ना है। इससे हमारी टेंशन दूर होती है। इसे एक बार में 35 से 40 बार करना चाहिए। आप दिन में 5 से 6 बार इस योग को कर सकते हैं। इस प्राणायाम को रोजाना करने पर इसके सकारात्मक परिणाम आपको दिखाई देगा।
प्रोनिंग
आपको बता दें कि सांसों को ठीक रखने के लिए प्रोनिंग एक वैज्ञानिक तरीका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी का ऑक्सीजन लेवल घट रहा है तो हड़बड़ाहट में अस्पताल न भागें। घर पर पेट के बल लेटकर गहरी लंबी सांस ले आपको प्रोनिंग पोजीशनभद में लेटना है। इससे फेफड़े सुचारू रूप से काम करने लगते हैं। थोड़ी-थोड़ी देर बाद आपको पेट के बल जरूर लेटना चाहिए, इससे आपके सांस लेने के प्रणाली में सुधार होगा।
Yoga is important to increase the oxygen level in the body do these 4 yogasanas daily
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










