Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Post Workout Shower Benefits: वर्कआउट के बाद नहाना क्यों जरूरी है? जानें इसके 5 वैज्ञानिक फायदे

Benefits Of Shower After Gym: वर्कआउट के बाद नहाने से फ्रेशनेस फील होती है, साथ ही इससे बॉडी मसल्स रिलैक्स होते हैं और नींद अच्छी आती है। आइए जानते हैं एक्सरसाइज के बाद शॉवर लेने के 5 वैज्ञानिक फायदे।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 14, 2026 | 03:18 PM

पोस्ट वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Scientific Benefits Of Shower After Gym: एक इंटेंस और हार्ड वर्कआउट के बाद शॉवर लेने से शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होते हैं। वर्कआउट के बाद शरीर पर पानी के पड़ते ही मांसपेशियों का तनाव कम होने लगता है और पूरे शरीर में ताजगी महसूस होती है।

पोस्ट वर्कआउट शॉवर लेना न केवल साफ-सफाई से संबंधित है बल्कि इसके वैज्ञानिक फायदे भी हैं। एक्सरसाइज के बाद नहाना शरीर, त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य तीनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

पोस्ट वर्कआउट शॉवर के फायदे

  • शरीर और दिमाग को मिलता है आराम

कड़ी एक्सरसाइज के दौरान शरीर में एंडॉर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं। इसके बाद गुनगुने पानी से नहाने पर मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर रिकवरी मोड में आ जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके

Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स

Festive Snacks: फेस्टिव सीजन में त्योहार की रौनक बढ़ा देंगे ये 5 टेस्टी स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ

Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार

फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार, वर्कआउट के दौरान शरीर का तापमान और हार्ट रेट बढ़ जाता है। ऐसे में शॉवर नर्वस सिस्टम को शांत करने और शरीर को सामान्य स्थिति में लाने में मदद करता है। उनके मुताबिक, सुबह ठंडे पानी से नहाना शरीर को एक्टिव करता है, जबकि वर्कआउट के बाद गुनगुने पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।

पोस्ट वर्कआउट शॉवर (फोटो.सोशल मीडिया)

  • त्वचा रहती है साफ और हेल्दी

वर्कआउट के दौरान पसीने के साथ त्वचा पर तेल, धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। अगर इन्हें साफ न किया जाए तो पिंपल्स, रैशेज और स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। शॉवर लेने से त्वचा साफ होती है।एक्सरसाइज के बाद ठंडे या नॉर्मल पानी से नहाने पर शरीर का तापमान कम होता है और त्वचा में ताजगी महसूस होती है।

  • ठंडा पानी या गर्म पानी

सोशल मीडिया पर आइस बाथ का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, लेकिन हर स्थिति में यह सही नहीं होता। भारी वेट ट्रेनिंग के बाद बहुत ठंडा पानी मांसपेशियों में बढ़े हुए ब्लड फ्लो को कुछ समय के लिए कम कर सकता है, जिससे रिकवरी प्रभावित हो सकती है।

ऐसे में गुनगुने पानी से नहाना अधिक आरामदायक माना जाता है। हालांकि, बहुत ज्यादा गर्म पानी से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है और स्किन ड्राई हो जाती है।

पोस्ट वर्कआउट शॉवर (फोटो.सोशल मीडिया)

  • मानसिक तनाव भी होता है कम

वर्कआउट के बाद शॉवर सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी आराम देता है। गुनगुना पानी, स्टीम और बॉडी वॉश की खुशबू से तनाव कम होता है और मूड बेहतर होता है। इससे नींद अच्छी आती है, जिससे रिकवरी बेहतर होती है।

ये भी पढ़ें- Baby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम हैं मॉडर्न और मीनिंगफुल

  • शरीर को मिलता है नया एहसास

वर्कआउट के बाद शरीर गर्म और थका हुआ होता है। ऐसे में शॉवर लेने से न केवल पसीना साफ होता है, बल्कि शरीर और मन दोनों फ्रेश महसूस करते हैं। इसे नियमित करने से शरीर इसका आदि हो जाता है और समय होने पर ब्रेन रिलैक्स मोड में चला जाता है।

Post workout shower after gym benefits muscle recovery fitness tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 03:18 PM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Gym
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Skincare Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.