Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
Raksha Bandhan Makeup: राखी पर खूबसूरत दिखने के लिए महंगे मेकअप की नहीं, सही तकनीक की जरूरत है। सॉफ्ट ग्लैम, न्यूड लिप्स और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप टिप्स से आप मिनटों में परफेक्ट फेस्टिव लुक पा सकते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
राखी मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
Soft And Glam Makeup For Rakhi: राखी का त्योहार इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में हर बहन चाहती है कि इस खास दिन पर वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखे, लेकिन अगर आपको मेकअप करना नहीं आता है तो हम यहां आसान स्टेप्स में मेकअप करने का तरीका बता रहे हैं।
आइए जानते हैं मेकअप करने का आसान तरीका
-
स्किन को करें मॉइश्चराइज
सबसे पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से साफ करें। धोएं। इससे आपकी त्वचा की गंदगी और ऑयल हट जाएगी। फिर थोड़ा सा मॉइस्चराइजर लें और पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। मॉइस्चराइजर लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी, जिससे मेकअप चेहरे पर स्मूथ और निखरा हुआ दिखेगा।
-
फाउंडेशन लगाएं
फाउंडेशन चुनते वक्त ध्यान रखें कि वो आपकी स्किन टोन से मिलती-जुलती हो। इसे ब्रश, मेकअप स्पंज या उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। फाउंडेशन लगाने से आपकी स्किन एकसार दिखेगी और सभी दाग-धब्बे छिप जाएंगे। कोशिश करें कि फाउंडेशन को गले तक अच्छे से ब्लेंड करें ताकि कोई लाइन ना दिखे।
सम्बंधित ख़बरें
Festive Snacks: फेस्टिव सीजन में त्योहार की रौनक बढ़ा देंगे ये 5 टेस्टी स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Monsoon Snake: बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा? घर के आसपास लगाएं ये पौधे, कम हो सकता है आने का जोखिम
नवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल
राखी मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
-
कंसीलर
कंसीलर का इस्तेमाल डार्क सर्कल, पिम्पल या दाग-धब्बे छुपाने के लिए किया जाता है। कंसीलर को आंखों के नीचे लगाएं और इसे धीरे-धीरे अंगुली या स्पंज से ब्लेंड करें ताकि वह स्किन में मिक्स हो जाए। इससे आपका चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार लगेगा।
-
सेटिंग पाउडर
फाउंडेशन और कंसीलर के बाद, फेस पाउडर लगाएं। पाउडर मेकअप को सेट करता है ताकि वो लंबे समय तक टिका रहे और स्किन स्मूद दिखे। हल्के हाथों से पफ या ब्रश की मदद से पाउडर लगाएं, खासकर माथा, नाक और ठोड़ी पर, ताकि अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल किया जा सके।
राखी मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
-
आई मेकअप
अपने आईब्रो को हल्का सा शेप दें और आईब्रो पेंसिल से भरें। फिर, आईलाइनर की पतली लाइन ऊपर की पलकों पर बनाएं। राखी जैसे अवसर के लिए आईशैडो बहुत भारी नहीं लगाना है, बस न्यूड या हल्के ब्राउन शेड का इस्तेमाल करें। अंत में, मस्कारा लगाएं ताकि आपकी पलके घनी और लंबे दिखें।
राखी मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
-
ब्लश लगाना
गालों पर हल्का गुलाबी या पीच कलर का ब्लश लगाएं। इसे गालों के ऊपरी हिस्से से स्कीप बोन तक ब्रश की मदद से फैलाएं। ब्लशर लगाने से चेहरे पर ताजगी और प्राकृतिक रंगत आती है, जिससे आपका लुक और भी चमक उठेगा।
राखी मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
-
लिपस्टिक लगाना
सबसे पहले, होंठों पर हल्का लिप बाम लगाएं ताकि होंठ नरम और हाइड्रेटेड रहें। फिर अपनी पसंद का लिप कलर जैसे गुलाबी, लाल या न्यूड कलर चुनें और उसे अच्छे से लगाएं। कोशिश करें कि लिपस्टिक होंठों पर बराबर लगे और बाहर न निकले। अगर चाहें तो लिप लाइनर की मदद से होंठों की शेप पहले बना सकते हैं।
