प्रयागराज का शिव मंदिर (सौ. डिजाइन फोटो)
Natheshwar Mahadev Temple : सावन का पावन महीना चल रहा है वहीं पर इसे भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महीने में एक मानते है। शिवभक्त मंदिर या घरों में पूजा पाठ करके महादेव को प्रसन्न करते है। भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर भारत में स्थित है लेकिन आप चमत्कारी मंदिरों के बारे में कम ही जानते होगें। आज हम आपको उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में स्थित नाथेश्वर महादेव मंदिर की बात कर रहे है जिसकी मान्यताएं और परंपरा आपको हैरान कर देगी। दरअसल इस मंदिर में मन्नत मांगने के लिए भक्त ताले का इस्तेमाल करते है। चलिए अच्छे से इस अनोखे मंदिर के बारे में।
इस नाथेश्वर महादेव मंदिर की बात करें तो, प्रयागराज का यह मंदिर काफी अनोखा है। इस मंदिर परिसर शिवलिंग के आसपास या दीवारों पर विभिन्न आकार के ताले लगाते हैं. ऐसी मान्यता है कि जब तक यह ताला लगा रहता है, भक्त की मुराद भगवान शिव के पास सुरक्षित रहती है और उसके पूर्ण होने की संभावना बढ़ जाती है। इस परंपरा में अपनी मन्नत मांगने के बाद भक्त पूर होने के लिए वापस मंदिर जाते है। श्रद्धापूर्वक उस ताले को खोलकर या नया ताला लगाकर भगवान का धन्यवाद करते है।
नाथेश्वर महादेव मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
इस परंपरा को लेकर कहा जाता है कि, यह सदियों से चल रही पुरानी प्रथा है। यह केवल एक अंधविश्वास नहीं, बल्कि भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक बन गया है। इस चमत्कारी मंदिर में शादी की इच्छा रखने वाले युवक-युवतियां, नौकरी की तलाश में भटक रहे लोग, संतान प्राप्ति की कामना करने वाले दंपत्ति और यहां तक कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज भी अपनी मन्नत को ताले में कैद करते है। जहां पर भगवान शिव के आशीर्वाद से मन्नत पूरी होती है। सावन के महीने को शिवजी के विशेष महीने के रूप में जानते है।कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त यहां जलाभिषेक करते हैं और ताले लगाकर अपनी मनोकामनाएं भगवान को सौंपते हैं।
ये भी पढ़ें- पंचमुखी दीपक कब जलाएं, घी, सरसों तेल और चमेली तेल के दीए किस भगवान के सामने जलाए
सावन के महीने में अगर आप भक्ति के साथ पूजा-पाठ या व्रत रखते है तो आपको इसका फायदा मिलता है। सावन के महीने में महादेव की आराधना करने से मनचाहा मिलता है।