सावन पूर्णिमा को करें ये 5 उपाय, आर्थिक समस्याएं होंगी दूर, मनोकामनाएं होंगी पूरी!
Sawan :सावन माह की पूर्णिमा तिथि बहुत ही पवित्र और शुभ दिन है। यह दिन भगवान शिव और चंद्रदेव की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ खास उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सावन पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Purnima 2025 : शनिवार, 9 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसी के साथ सावन माह की पूर्णिमा भी मनाई जा रही है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सावन माह की पूर्णिमा तिथि बहुत ही पवित्र और शुभ दिन है।
यह दिन भगवान शिव और चंद्रदेव की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ खास उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 के सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर क्या उपाय किए जा सकते हैं।
सावन पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय
शिवलिंग पर अर्पित करें अपराजिता की माला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पास के शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर नीले फूलों जैसे अपराजिता की माला चढ़ाएं। इसके साथ में गंगाजल और दूध से प्रभु का अभिषेक करें।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
इसके बाद 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। यह उपाय आपके जीवन की बाधाओं को दूर करता है और नई शुरुआत के लिए रास्ता खोलता है।
बिल्व पत्र पर लिखें अपनी मनोकामना
सावन पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर नीले फूलों की माला के अलावा 11 बेलपत्र लेकर प्रत्येक पर लाल चंदन से अपनी एक मनोकामना लिखें। इन बिल्व पत्रों को शिवलिंग पर चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद इन पत्रों को बहते पानी में प्रवाहित करें। यह उपाय आपकी इच्छाओं को जल्दी पूरा करने में मदद करता है।
चंद्रमा को दूध करें अर्पित
पूर्णिमा की रात चंद्रमा की शक्ति बहुत प्रभावशाली होती है। इस दिन एक छोटी चांदी की कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें थोड़ी मिश्री मिलाएं। रात की चांदनी में इसे चंद्रदेव को अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें। यह उपाय मन की अशांति और आर्थिक तंगी को दूर करता है।
यह भी पढ़ें- ‘इस’ दिन शुरू हो रहा है भादो का महीना, इस माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखिए
इसके अलावा ये उपाय भी करें
एक सफेद कागज पर चांदी के रंग जैसी स्याही या सफेद पेन से चंद्रमा का यंत्र (चंद्रमा का प्रतीक या वर्गाकार यंत्र) बनाएं। इसे पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में रखें और ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें। इस यंत्र को अपने पूजा स्थल पर रखें। यह उपाय मानसिक शांति और करियर में तरक्की देता है।
