

Fitkari Se Kulla Karne Ke Fayde: फिटकरी का इस्तेमाल अधिकतर लोग पानी साफ करने और सेविंग के वक्त करते हैं और कुछ लोग इसे कटने या छीलने पर भी करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि फिटकरी ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में यहां जानें इसके फायदे।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,फिटकरी का उपयोग औषधीय रूप में भी किया जाता है। यह अपने एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुणों के लिए जानी जाती है। घरेलू चिकित्सा और आयुर्वेद में इसका उपयोग त्वचा की समस्याओं, मुंह के रोगों, और रक्तस्राव को रोकने के लिए अत्यधिक प्रभावी ढंग से किया जाता है।
फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है। इसमें बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह उन बैक्टीरिया को खत्म करती है जो मुंह में दुर्गंध पैदा करते हैं। अगर आप सांसों की बदबू से परेशान हैं, तो यह माउथवॉश का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका माना जाता है।
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के अलावा मसूड़ों की समस्या से भी राहत मिलती हैं। अगर आपके मसूड़ों से खून आता है या वे कमजोर हो गए हैं, तो फिटकरी का पानी उन्हें 'टाइट' करने और सूजन कम करने में मदद करता है। इसके कसैले गुण मसूड़ों को स्वस्थ बनाते हैं।
फिटकरी के पानी (Fitkari Water Rinse Benefits) से कुल्ला करने से दांतों के पीलेपन और कीड़ों से भी बचाव होता है।फिटकरी का पानी दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को साफ करने में मदद करता है। रोजाना कुल्ला करने से दांतों में कैविटी का खतरा काफी कम हो जाता है।
मुंह में बार-बार छाले होने पर फिटकरी के पानी से कुल्ला करना बहुत फायदेमंद होता है। यह छालों के घाव को सुखाने और दर्द को कम करने में तेजी से काम करता है।
दांत में हल्का दर्द या झनझनाहट होने पर फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर तुरंत राहत मिलती है, क्योंकि यह संक्रमण को फैलने से रोकता है।
एक गिलास गुनगुना पानी लें। उसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डालकर 2-3 बार घुमाएं और फिर टुकड़ा निकाल लें। इस पानी से 30-40 सेकंड तक कुल्ला करें। जल्द फर्क दिखेगा।